Move to Jagran APP

बिग बास 10 के प्रतिभागी को बिहार पुलिस ने पकड़ा, बहन की शादी में मुंबई से जमुई आया था नवीन प्रकाश

बिग बास 10 के प्रतिभागी नवीन प्रकाश को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने मुंबई से जमुई आया था। बहन की डोली उठाने पहुंचा भाई और पहुंच गया हवालात। पुलिस ने कई आरोप लगाए हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 07:47 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 07:47 PM (IST)
बिग बास 10 के प्रतिभागी को बिहार पुलिस ने पकड़ा, बहन की शादी में मुंबई से जमुई आया था नवीन प्रकाश
बिग बास 10 के प्रतिभागी नवीन प्रकाश।

संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। बहन की डोली उठाने पहुंचा भाई और पहुंच गया हवालात। यह घटना बाराजोर गांव के नवीन प्रकाश के साथ घटी। नवीन प्रकाश की पहचान नेशनल शो बिग बास से हुई है। वह सीजन 10 का सदस्य रह चुका है। वह भाजपा नेता सुरेंद्र यादव का पुत्र है। शुक्रवार को उसकी बहन की शादी है। लेकिन सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में वह सलाखों के पीछे चले गए।

loksabha election banner

शुक्रवार को झाझा पुलिस ने शहर के तीन जगहों पर नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच बाराजोर गांव के नवीन प्रकाश एक वाहन से खल्लासी मोहल्ला पहुंचकर वाहन चेकिंग का विरोध किया और पुलिस कार्य में बाधा पहुंचाना शुरू कर दिया। पुलिस पर कई संगीन आरोप भी लगाए। पुलिस एवं नवीन प्रकाश के बीच नोक-झोंक भी हुई। नवीन प्रकाश के कारनामों से परेशान पुलिस ने नवीन को हिरासत में ले लिया। उसपर एक मामला दर्ज किया गया है। उस वक्त पुलिस को पता नहीं था कि नवीन प्रकाश के बहन की शादी है। उसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वह मुंबई से झाझा पहुंचा है। नवीन के सलाखें के पीछे जाने की खबर आग की तरह झाझा में फैल गई।

देखते-देखते थाना में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सुलह कराने का कई लोगों ने प्रयास किया। ग्रामीणों ने कहा कि अपनी बहन की शादी को देखने के बाद नवीन को गिरफ्तार कर लिया जाय। नवीन के घर पर सत्ताधारी से लेकर विपक्ष का जमावड़ा लगा हुआ था। थानाध्यक्ष राजेश शरण ने बताया कि नवीन प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शहर के कर्पूरी चौक, खल्लासी मोहल्ला एवं स्टेशन चौक पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसीदौरान युवक ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का काम किया है। नवीन के पिता सुरेंद्र यादव ने पुलिस पर झूठा केस में फंसाने का आरोप लगाया है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पदाधिकारी के पास चलान नहीं था। इसका विरोध नवीन ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.