Move to Jagran APP

खगडिय़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुमका के पांच वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

खगडि़या पुलिस ने वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। पसराहा में पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक चोरी की गाड़ी भी जब्‍त की है। सभी चोर दुमका के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Wed, 22 Dec 2021 04:36 PM (IST)Updated: Wed, 22 Dec 2021 04:36 PM (IST)
खगडिय़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुमका के पांच वाहन चोरों को किया गिरफ्तार
खगडि़या पुलिस ने वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है।

संवाद सूत्र, परबत्ता (खगडिय़ा)। खगडिय़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पसराहा थाना क्षेत्र के बगुलवा ढाला के पास से बीते मंगलवार की रात गश्ती के दौरान पसराहा पुलिस ने पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। सभी वाहन चोर झारखंड के दुमका जिले के रहने वाले हैं। चोरी की टाटा सूमो गोल्ड भी जब्त किया गया है। वाहन चोरों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं।

loksabha election banner

खगडिय़ा से दुमका के पांच वाहन चोर गिरफ्तार, एनएच-31 के बगुलवा ढाला के पास से हुई है गिरफ्तारी, चोरी का वाहन जब्त

पसराहा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि बगुलबा ढाला के पास नवगछिया की ओर से आ रहे टाटा सूमो गोल्ड वाहन को जब रुकने का इशारा किया गया, तो वाहन चालक और एक सवार गाड़ी से उतरकर भागने लगा। अंधेरा होने के कारण दोनों गिर गया। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। बिना नंबर प्लेट के वाहन पर बैठे तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया गया।

इन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिसमें छोटू यादव उर्फ आशीष रंजन, थाना सरैया, ग्राम चिल्लारा, जिला दुमका, राजा मंडल उर्फ संतोष कुमार मंडल, नगर थाना क्षेत्र दुमका, जीतन कुमार पाल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र, दुमका, आकाश कुमार, डंगलपारा, वार्ड नंबर-पांच, थाना सदर, दुमका और संजू साव उर्फ शौख साव, मुफस्सिल थाना क्षेत्र, जिला दुमका शामिल हैं। कहा कि गाड़ी के कागजात मांगे जाने पर कोई कागजात नहीं दिखाया गया। इसकी सूचना दुमका पुलिस को भी दी गई है। पसराहा थाना में मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

दरअसल, हाल के दिनों में अपराध के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है। इसके तहत हर रोज वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.