Move to Jagran APP

भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फतेहपुर में डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

भागलपुर पुलिस ने गांजा तस्‍करों पर बड़ी कार्रवाई की है। फतेहपुर के पास से डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्‍करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 01:03 PM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 01:03 PM (IST)
भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फतेहपुर में डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
भागलपुर पुलिस ने गांजा तस्‍करों पर बड़ी कार्रवाई की है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। औद्यौगिक थाना क्षेत्र के फतेहपुर में गुरुवार की अल सुबह सिटी एएसपी शुभम आर्या के नेतृत्व में की गई छापेमारी में डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद कर लिया गया है। पुलिस गांजा तस्करी के आरोप में फतेहपुर गांव स्थित घर से मुहम्मद तनवीर और मुहम्मद तहमोर उर्फ तैमूर को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान मौके से भाग रहे एक तीसरे व्यक्ति को भी पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया है। जिसकी पहचान मुहम्मद बाबर के रूप में हुई है।

loksabha election banner

पुलिस गांजा तस्करी में उसकी संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक छानबीन में यह बात सामने आई है कि वह घटनास्थल के समीप डेयरी उत्पाद की दुकान चलाता है। जांच के क्रम में यह बात भी सामने आई है कि तस्करी का डंप गांजा फतेहपुर के मुहम्मद जामी का है जिसे तनवीर और तहमोर रखते थे। हिरासत में लिए गए बाबर जामी का ही रिश्ते में भाई है। पूरी छानबीन बाद ही स्थिति स्पष्ट करने की बात पुलिस पदाधिकारियों ने कही है।

डेढ़ बजे रात ही कूच कर गई थी पुलिस टीम

एसएसपी निताशा गुड़िया ने मोबाइल पर गांजा के भंडारण की गुप्त सूचना मिलने पर उसकी हकीकत जांच बाद सिटी एएसपी शुभम आर्या के नेतृत्व में औद्यौगिक थानाध्यक्ष राज कुमार, बबरगंज थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह को पुलिस बल के साथ बुधवार की देर रात डेढ़ बजे ही मौके पर रवाना कर दिया। पुलिस टीम तकनीकी निगरानी के जरिये मुहम्मद तनवीर के घर दबिश दी। इस दौरान तनवीर और तहमोर को गिरफ्तार कर लिया।

तनवीर के घर एक क्विंटल और करीब 50 किलोग्राम गांजा तहमोर के घर से बरामद किया गया। पुलिस को छापेमारी बाद गांजा बरामदगी में ढाई घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। फतेहपुर गांव में पुलिस बल के पहुंचने पर गांव में पूर्व में पुलिस पर साल भर पूर्व पथराव हो चुका था। सबौर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा तब वारंटी को पकड़ने गए थे। इसलिए सतर्क पुलिस अधिकारियों ने पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लेकर गांव पहुंची थी। सतर्कता से बारी-बारी से घरों की तलाशी लेते-लेते सुबह के साढ़े तीन बज गए। बादामी रंग के पैकेट में गांजा को करीने से पैक कर रखा गया था। पुलिस गांजा बरामद कर थाने लाई। एसएसपी ने गांजा तस्करी का सिंडिकेट चलाने वाले जामी गिरोह के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.