Move to Jagran APP

बांका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार पिस्‍टल और 30 गोली के साथ दो हथियार तस्‍कर गिरफ्तार

बांका पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो ह‍थ‍ियार तस्‍करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मुंगेर के रहने वाले हैं। पुलिस ने छह पिस्‍टल और 30 गोली बरामद किया है। वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने शंभूगंज के पास...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 11:01 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 11:01 AM (IST)
बांका पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार पिस्‍टल और 30 गोली के साथ दो हथियार तस्‍कर गिरफ्तार
गिरफ्तार हथियार तस्कर के बारे में जानकारी देते एसपी अरविंद कुमार गुप्ता व मौजूद शंभूगंज थानाध्यक्ष पंकज राउत।

जाटी बांका / शंभुगंज (बांका)। शंभूगंज पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बुधवार को असरगंज मुख्य मार्ग पर गंगटी पुल के समीप एक मारूती कार से चार पिस्टल एवं 45 गोली के साथ दो अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

loksabha election banner

एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों अंतराज्यीय हथियार तस्कर मुंगेर से पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद यह हथियार लेकर जा रहे थे। इसमें गिरफ्तार तस्कर में मुंगेर जिले के असरगंज थाना के सजुआ गांव निवासी अमित कुमार एवं दूसरा कार चालक पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद निवासी अशरफुल शेख को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर हथियारों की खेप लेकर शंभूगंज के रास्ते बंगाले जाने वाले हैं। सूचना पुख्ता होने पर एसपी ने थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत व पुलिस लाइन की विशेष वाहन जांच टीम को वाहन जांच के लिए लगाया। इसी क्रम में असरगंज के रास्ते एक मारूती अर्टिका कार डब्लू बी 94 ई 2314 नंबर आ रही थी। जिसकी तलाशी लेने पर अमित कुमार के हाथ में रखे झोला में पिस्टल व गोली बरामद किया गया।

  • - पिस्टल, गोली, चार मैगजीन, दो एटीएम व नकदी 4500 रुपये बरामद
  • - मुंगेर से हथियार की खेप पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ले जाने की थी योजना
  • - स्पीडी ट्रायल चलाकर दिलाई जाएगी सजा: एसपी

एसपी ने बताया कि मुंगेर से जहां हथियार की खरीद हुई थी। साथ ही मुर्शिदाबाद में किसको डिलवरी करनी थी। इसका पता चल गया है। पुलिस दोनों ही जगहों पर दबिश दे रही है। जल्द भी ये लोग पुलिस के गिरफ्त में होंगे। तस्कर के पास 7.65 एमएम का चार पिस्टल, 7.65 बोर की पिस्टल कारतूस 15 पीस, 0.315 बोर की कारतूस 30 पीस, चार मैगजीन, दो एटीएम व नकद 4500 सौ रूपये नगदी बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपी को स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दिलाई जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.