Move to Jagran APP

बोले भारतीय मजदूर संघ के नेता, किसी भी सूरत में रेल का निजीकरण बर्दाश्त नहीं Bhagalpur News

राष्‍ट्रीय महामंत्री ने कहा रेल निजीकरण के विरोध में लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी। हमें किसी भी सूरत में रेल का निजीकरण बर्दाश्त नहीं है। इसके लिए मजदूर संघ एकजुट रहें।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 10:16 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 05:07 PM (IST)
बोले भारतीय मजदूर संघ के नेता, किसी भी सूरत में रेल का निजीकरण बर्दाश्त नहीं Bhagalpur News
बोले भारतीय मजदूर संघ के नेता, किसी भी सूरत में रेल का निजीकरण बर्दाश्त नहीं Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि रेल निजीकरण के विरोध में लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी। हमें किसी भी सूरत में रेल का निजीकरण बर्दाश्त नहीं है। इसके लिए मजदूर संघ एकजुट रहें। वह उल्टा पुल स्थित दुर्गा मंदिर में भारतीय मजदूर संघ के 65वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। स्थापना दिवस समारोह के साथ पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ शाखा भागलपुर का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ।

loksabha election banner

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री उमाकांत वाजपेयी ने मजदूर संघ के स्थापना के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। पूर्व रेलवे जेडआरयूसीसी के सदस्य अभय वर्म्मन ने भागलपुर में हुए रेल कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भागलपुर आने वाले दिनों में बड़े स्टेशनों की तरह दिखेगा। समारोह में पूर्व रेलवे कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, प्रारंभिक माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शेखर गुप्ता, जिलाध्यक्ष चितरंजन पांडे, जिलामंत्री राजेश लाल सहित अन्य ने विचार रखे। इस मौके पर भारतीय रेल के वित्त सचिव भानू प्रताप पाठक, संगठन मंत्री तपन दास, रंधीर पाठक, उपाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, राकेश कुमार पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में संघ के सदस्य थे।

नई कार्यकारिणी में सुरेश बने अध्यक्ष

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रदेश महामंत्री चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका में थे। जिला महामंत्री राजेश लाल के प्रस्ताव पर नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा हुई। इसमें सुरेश कुमार अध्यक्ष, कृष्टो प्रसाद केशरी कार्यकारी अध्यक्ष, डोमन साह, डॉ. शेखर गुप्ता, सुमन सोनी, महिपाल जैन को उपाध्यक्ष चुना गया। चितरंजन पांडे जिला मंत्री, प्रियंका, रीना देवी और पंकज यादव को सह मंत्री और आनंद सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं, दस अन्य को अलग-अलग विभाग का पदाधिकारी नियुक्त किया गया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.