Move to Jagran APP

Bhagalpur: क्‍या डेढ़ वर्ष पूर्व बना यह रिश्‍ता टूट जाएगा, आदर्श विवाह पर बनी सहमति के बाद लाखों का डिमांड

भागलपुर में दो परिवार के बीच पहले की आदर्श विवाह तय हुआ था बाद में लड़का पक्ष के लोगों ने 15 लाख रुपया की मांग कर दी। डेढ़ साल पूर्व हुए इस रिश्‍ते के टूटने के आसार है। मामला थाना पहुंच गया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 10 Jun 2021 07:36 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jun 2021 07:36 AM (IST)
Bhagalpur: क्‍या डेढ़ वर्ष पूर्व बना यह रिश्‍ता टूट जाएगा, आदर्श विवाह पर बनी सहमति के बाद लाखों का डिमांड
क्‍या शादी के पूर्व ही दरार उत्‍पन्‍न हो जाएगा।

संवाद सूत्र, नाथनगर (भागलपुर)। आदर्श विवाह की बात पर तामझाम के साथ लड़की पक्ष ने वर पक्ष के साथ सगाई और छेका के बाद अब लड़के वालों ने दहेज की मांग को लेकर अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है, जिससे लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व बनी रिश्ते की बात अब बिगड़ते-बिगड़ते थाने तक पहुंच गई है। दोनों परिवार के बीच में आठ माह से तनाव बनी हुई थी। जिसको लेकर बीते सात जून को लड़की के पिता को लड़के पक्ष ने बेरहमी से पिटाई कर दी।

loksabha election banner

दुर्गा साह लेन चंपानगर तांती बाजार निवासी पीड़ित लड़की के पिता प्रणव लाल ने बताया कि सात जून की शाम गेहूं पिसवाने के लिए जा थे उसी समय संजय कुमार लाल उर्फ डब्बू, पंकज कुमार लाल उनके दोनो पुत्र राहुल कुमार लाल, अभिषेक कुमार लाल, प्रीति लाल सभी ने मिलकर मेरे उपर जानलेवा हमला किया। इस घटना में मेरी एक अंगुली भी कट गई। घटना का मुख्य कारण है कि मेरी तृतीय पुत्री का रिश्ता गत वर्ष पंकज कुमार लाल के पुत्र राहुल कुमार लाल के साथ तय हुई थी। वर पक्ष ने आदर्श विवाह की बात कही थी।

वर्ष 2020 के 14 फरवरी को छेका हुआ था और 31 अक्टूबर को सगाई भी हो गई थी। जिसमें लगभग मेरा 5 से लाख रुपए खर्च हो गए थे। अचानक उन लोगों के व्यवहार में बदलाव आ गया और दहेज के रूप में लड़के के परिवार वाले और लड़का राहुल कुमार लाल 15 लाख रुपये मांग करने लगे। मैंने दहेज के रूप में इतनी भारी-भरकम रकम देने में असमर्थता जताई तो वह लोग तरह-तरह की यातनाएं देने लगे। जिसको लेकर कई बार समाज के बुद्धिजीवियों ने पंचायत भी की लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। धीरे धीरे वह लोग और क्रूर होते चले गए। उन लोगों ने यहां तक धमकी दी है कि बेटी का तेजाब से चेहरा बर्बाद कर देंगे और पूरे परिवार को जान से मार देंगे। पीड़ित प्रणव लाल ने पुलिस प्रशासन से उक्त सभी नामजद पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में नाथनगर इंस्पेक्टर मु. सज्जाद हुसैन ने बताया कि लड़की के पिता के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.