Move to Jagran APP

Bhagalpur : दहेजी बाइक के लिए ससुरालवाले तैयार नहीं हुए तो नई नवेली दुल्हन को ही मार डाला, दो माह पहले हुई थी शादी

भागलपुर में एक युवक ने दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पत्‍नी को ही मार डाला। उन दोनों की शादी दो महीने पहले हुई थी। हत्‍या के बाद युवक ससुराल से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 11:10 AM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 11:10 AM (IST)
Bhagalpur : दहेजी बाइक के लिए ससुरालवाले तैयार नहीं हुए तो नई नवेली दुल्हन को ही मार डाला, दो माह पहले हुई थी शादी
भागलपुर में एक युवक ने दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पत्‍नी को ही मार डाला।

संवाद सूत्र, मेहरमा। दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पति ने ससुराल में ही अपनी पत्नी को बिजली के तार से गले में फंदा बनाकर बेरहमी से मार डाला। यह घटना गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा थाना क्षेत्र के नीमा गांव की है। हत्यारे पति का नाम गोपाल मंडल है, जो कहलगांव थाना क्षेत्र के मैंसामुंडा गांव का रहने वाला है। मृतका 19 वर्षीय किरण कुमारी के पिता भोपाल मंडल ने बलबड्डा थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

loksabha election banner

बीते फरवरी माह में ही हुआ था विवाह

बीते फरवरी माह में ही धूमधाम से भोपाल मंडल ने अपनी बेटी की शादी की थी। पिता ने अपनी हैसियत से अधिक धूमधाम से विवाह कर किरण को विदा किया था। परंतु दहेज लोभी पति ने किरण को मौत के घाट उतार दिया। पिता भोपाल मंडल ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद ही लड़के ने बाइक की मांग शुरू कर दी थी। मध्यम वर्गीय परिवार से होने के कारण दहेज में बाइक देने की हैसियत नहीं थी। इसका परिणाम यह हुआ कि किरण को उसके पति ने अपने ससुराल में ही गुरुवार की रात्रि में गला घोट कर मार डाला और फरार हो गया। घरवालों को इसकी जानकारी सुबह उठने के बाद हुई। देखा कि बेटी और दामाद जिस रूम में सोए थे, उसका दरवाजा खुला था। घर के लोग जब अंदर गए तो किरण को मृत पाया एवं दामाद फरार हो गया था। बलबड्डा थाना प्रभारी दीपनारायण ङ्क्षसह ने बताया कि कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। हत्यारोपित पति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिहपुर में शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण

संवाद सूत्र, बिहपुर : प्रखंड के एक गांव से शादी की नीयत से 16 वर्षीय किशोरी रानी कुमारी काल्पनिक नाम का अपहरण कर लिया गया। किशोरी के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। जिसमें गांव के निरंजन कुमार ङ्क्षसह को नामजद किया गया है। बताया गया कि अपहर्ता के स्वजनों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। यही नहीं, पुत्री को वापस नहीं करने की धमकी भी दी। अपहरण की घटना आठ अप्रैल की बताई जा रही है। बताया गया कि मुख्य आरोपित निरंजन किशोरी के घर में बीते दो वर्षों से बतौर किराएदार कर रहा था। सात अप्रैल को उसने उसका घर छोड़कर चाबी सौंप दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.