Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Update: कोहरे से हुई गुरुवार की शुरूआत, घर से निकलने से पहले याद रखें ये बात

Bhagalpur Weather Update 25 November 2021 भागलपुर में गुरुवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। घने कोहरे के बीच लोग अपने घर से निकले। सूरज की किरणें आसमान से नदारद रहीं। जागरण पूर्वानुमान सटीक साबित हो रहा है। नवंबर के लास्ट में ठंड तेजी से बढ़ रही है।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Thu, 25 Nov 2021 06:59 AM (IST)Updated: Thu, 25 Nov 2021 06:59 AM (IST)
Bhagalpur Weather Update: कोहरे से हुई गुरुवार की शुरूआत, घर से निकलने से पहले याद रखें ये बात
Bhagalpur Weather Update: तेजी से हुआ मौसम में बदलाव।

आनलाइन डेस्क, भागलपुर। Bhagalpur Weather Update, 25 November 2021: मौसम में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एकाएक गुरुवार को भागलपुर में कोहरे का आगमन हुआ। हालांकि, बुधवार की देर रात कोहरे की चादर से शहर पटा नजर आया। अब ठंड तेजी के साथ बढ़ रही है।  न्यूनतम तापमान में रोज एक डिग्री तक का लगातार गिरावट हो रहा है, जिससे शाम से सुबह तक ठंड ज्यादा लगती है।

loksabha election banner

हालांकि, दिन में धूप निकलने के कारण ठंड का असर कम हो जाता है। शाम होते ही ठंड अपने बढ़ रही है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि एक सप्ताह तक ठंड काफी बढ़ जाएगी। हल्की धीमी गति से पछुआ चलेगी, जो कनकनी बढ़ा देगी। आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह शाम जहां तहां कोहरा छाया रहेगा। कोहरा के कारण देर से धूप निकलेगा। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह सामान्य प्रक्रिया है। इस समय ठंड बढ़ता ही है। इस बार कड़ाके की ठंड पढऩे की संभावना है।

घर से निकलने से पहले याद रखें ये बातें

  • कान ढकने के लिए मफलर या स्कार्फ लेकर चलें।
  • गर्म कपड़ों का प्रयोग करें, जो गले तक हो। गले से ही सीने में ठंड पहुंचती है, जो काफी खतरनाक साबित होती है।
  • बच्चों, गर्भवती और बुजुर्गों का विशेष तौर पर ख्याल रखें। 
  • अपने वाहन की हेडलाइट पर ध्यान दें, कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घटी है। अतः ये दुरुस्त है या नहीं, इसे चेक कर लें।
  • हाईवे या व्यस्त मार्ग पर चलते समय फाग लाइट का प्रयोग जरूर करें।
  • वाहन की रफ्तार उचित रखें। 

गुरुवार को भागलपुर का तापमान न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कोहरा दिन के 9 बजे तक छट जाएगा। दिन में हल्की धूप निकलेगी। शाम साढ़े पांच बजे के बाद फिर से कोहरा दस्तक दे सकता है। भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से अब अलाव जलाने की कवायद शुरू की जाएगी। अपना और अपनों का ख्याल रखें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.