Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Update: तीन डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान, दो से तीन दिन में और होगा बदलाव

Bhagalpur Weather Update 21 November 2021 पछुआ हवाओं के चलते भागलपुर में तीन डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा है। पहले जहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था। अब ये 15 डिग्री सेल्सियस है। दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Tue, 23 Nov 2021 02:10 PM (IST)Updated: Tue, 23 Nov 2021 02:10 PM (IST)
Bhagalpur Weather Update: तीन डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान, दो से तीन दिन में और होगा बदलाव
भागलपुर में आसमान तो साफ लेकिन तापमान में गिरावट।

आनलाइन डेस्क, भागलपुर : मंगलवार की सुबह हल्की हवा के साथ भागलपुर में ठंड का अहसास हुआ। पछुआ हवाओं की एंट्री ने तापमान में गिरावट दर्ज करा दी। दरअसल, तीन दिन पहले तक शहर का तापमान जहां न्यूनतम 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तक था। वो अब 15 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि, भागलपुर में आसमान साफ है। मानें सूर्य चमक रहा है लेकिन सूर्य का प्रभाव उतना नहीं है, जितना गर्मियों के दिनों में साफ आसमान से होता है। धूप में बैठने से लोगों को राहत मिलती दिखाई दे रही है।

loksabha election banner

पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। कुहासा अभी उतना प्रभावी रूप से नहीं पड़ेगा। हां, सुबह के समय हल्के कोहरे की चादर शहर में देखी जा सकती है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की मानें तो तीन दिन तक तापमान को छोड़कर ऐसा ही मौसम बना रहेगा। ऐसा अनुमान है कि पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ेगी, इसके चलते ही तापमान में गिरावट आएगी। कनकनी भरी ठंड लगेगी। 

पढ़ें: बिहार में देश के सबसे महंगे डिलीवरी ब्वाय! खाने के नहीं पिलाने का लेते हैं सबसे ज्यादा दाम, सख्ती बढ़ी तो भागलपुर में रेट हुए हाई

तीन दिनों का तापमान

  • मंगलवार: अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस
  • बुधवार: अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस
  • शुक्रवार: अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस

भागलपुर के एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) की बात करें तो ये अभी भी डेंजर लेवल के पार है। भागलपुर के आसपास के जिलों की बात करें तो नवगछिया पुलिस जिला, मुंगेर, बांका, पूर्णिया, सुपौल, खगड़िया, मधेपुरा, लखीसराय, अररिया, किशनगंज आदि जगह भी मौसम में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। दो से तीन दिनों में दो डिग्री तक तापमान गिरने की संभावना है।

बोले पप्पू यादव- CRIME कंट्रोल के लिए नहीं है बिहार पुलिस, सरकार ने गाड़ी और शराब पकड़ने में कर रखा है बिजी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.