Bhagalpur Weather Update: घर से निकलते समय साथ न भूलें छाता और रेन कोट, झमाझम बरस सकते हैं मेघा
Bhagalpur Weather Update भागलपुर का मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है। आसमान में दिनभर बादलों और सूरज की आंख मिचौली जारी रहेगी। बारिश के भी आसार हैं। वहीं मेघ गर्जन भी होगा! किशनगंज पूर्णिया कटिहार आदि जिलों के मौसम की अपडेट भी पढ़ें...
ऑनलाइन डेस्क, भागलपुर। Bhagalpur Weather Update: भागलपुर में लगभग हर रोज बारिश हो रही है। मौसम ठंडा है, तो वहीं धूप निकलने के बाद उमस बढ़ रही है। जिले में दिनभर बदरा छाए रहेंगे, बीच-बीच में सूर्य देव दर्शन दे सकते हैं। इस दौरान तेज मेघ गर्जन के साथ तेज बारिश भी हो सकती है। मौसम की यही स्थिति कोसी के साथ-साथ सीमांचल के जिलों में भी रहेगी।
बिहार कृषि विवि, सबौर के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार भागलपुर में आज बारिश के आसार हैं। बादल छाए रहेंगे। वहीं, जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा मंद गति से चलेगी, हालांकि बारिश के दौरान वायू वेग बढ़ सकता है। इसके साथ बात करें जमुई की तो यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान जिले में 15 किमी तक हवा का बहाव रहेगा।
बात करें कटिहार की तो यहां बारिश के आसार भागलपुर की तरह ही हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। साथ ही सुबह में आसमान में बादल छाए रहेंगे। दोपहर में मौसम साफ रहेगा तो दिन में धूप भी निकलेगी। हवा की गति 12 किमी प्रतिघंटा रहने का पूर्वानुमान है।
पूर्णिया और किशनगंज का तापमान
पूर्णिया में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दूसरी तरफ किशनगंज में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। बता दें कि बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। ऐसे में हो रही बारिश भी कई नदियों का जलस्तर बढ़ाने में अहम रोल निभा रही है।
बिहार में बाढ़
पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश से कोसी और सीमांचल में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भागलपुर के कई प्रखंडो और नवगछिया पुलिस जिले के कई इलाकों में कोसी और गंगा दोनों तबाही मचा रखी है। भागलपुर में सबौर और नाथनगर इलाके में गंगा का पानी लोगों के घर तक जा पहुंचा है। वहीं, अब भी गंगा उफान पर है। जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।