Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather: 32 और 28 के बीच रहेगा आज का तापमान, सुहावने मौसम के बीच होगी बारिश

Bhagalpur Weather सुहावने मौसम के बीच आज सुबह धूप खिली। दोपहर बाद बारिश हो सकती है। बीच-बीच में बादल भी छाए रहेंगे। कोसी सीमांचल और पूर्व ब‍िहार के जिलों का मौसम कहीं धूप कहीं बादल वाली रहेगी। वज्रपात की संभावना नहीं है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 07:35 AM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 07:35 AM (IST)
Bhagalpur Weather: 32 और 28 के बीच रहेगा आज का तापमान, सुहावने मौसम के बीच होगी बारिश
आज दोपहर बाद बार‍िश की संभावना है।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bhagalpur Weather: एक ओर जहां बिहार का यह क्षेत्र में अभी भी बाढ़ की चपेट में है। गंगा, कोसी सहित अन्‍य नद‍ियों का जलस्‍तर बढ़ा हुआ है। वहीं, बीच-बीच में बारिश के कारण स्थिति और भयावह हो जाती है। नदियों का जलस्‍तर फ‍िर बढ़ने लगता है। आज भी यही स्‍थि‍ति है। सुबह की शुरुआत धूप से हुई। हल्‍की धूप से मौसम सुहाना बना हुआ है। बादल भी छा रहे हैं। दोपहर बाद बारिश होगी। रात में भी बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना बनी रहेगी।

prime article banner

भागलपुर सहित आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 32 और न्‍यूनतम 28 के आसपास रहेगा। साढ़े 12 किलोमीटर प्रत‍ि घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। आद्रता 92 के आसपास रहने की संभावना है। पूर्व ब‍िहार, सीमांचल और कोसी के जिलों में दोपहर को गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना है। मौसम में धुंधलापन रहेगा। मुंगेर में मौसम साफ है धूप है। हवा भी चल रही है। बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। अररिया में धूप है। हवा चल रही है। कटिहार में आसमान पर बादल छाया है। जमुई में आसमान में बादल छाया है। लखीसराय में उमस भरी सुबह है। धूप-छांव है। अब तक धूप पूरी तरीके से नहीं निकली है। मौसम में गर्माहट है। आज का तापमान 31-24 के बीच रहेगा। मधेपरा में धूप-छांव की स्थिति है। आज का तापमान 30-25 सेंटीग्रेड है।

25 तक हल्की तो कभी झमाझम बरसेगा बदरा

सितंबर के आखिरी सप्ताह में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होता दिख रहा है। मंगलवार को सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे सूरज की आंख मिचौली होती रही। दोपहर में कुछ बूंदाबांदी हुई इसके बाद लगभग तीन बजे हल्की बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। सितंबर में काफी कम बारिश हुई है। इससे धान के खेत सूखने लगे है। अब लोगों को मानसून की विदाई के पहले बारिश की उम्मीद है। लेकिन इसकी संभावना काफी कम है।

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी जुबुली साहू ने बताया कि इस माह में औसत से कम बारिश हुई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 25 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान जिले के कुछ भागों में बारिश की संभावना है। अभी तक तेज बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। बारिश नहीं होने से धान के खेत सूखने लगे है। कई स्थानों पर धान के खेत में दरार पड़ गई है। ऐसे में किसानों को भी अभी तक अच्छी बारिश का इंतजार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.