Bhagalpur Weather Today: छाएगी बदली, पर बारिश की उम्मीद कम, जानिए... आज का मौसम पूर्वानुमान
Bhagalpur Weather Today 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया अधिकतम तापमान। 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान। 82 फीसद आद्रता के साथ मात्र तीन किलोमीटर की रफ्तार से चली पूर्वा हवा। इस बीच लगातार मौसम में परिवर्तन हो रहा है।
संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bhagalpur Weather Today: अभी उमस से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। उमड़ते-घुमड़ते अचानक बदली छाएगी लेकिन बारिश नहीं होगी। अगर कहीं हल्की-फुल्की बारिश हुई तो वहां का मौसम सुहाना हो जाएगा। लेकिन कुछ देर बाद ही उमस बढ़ने लगेगी।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। जहां हल्की बारिश होगी, वहां बादल भी छाये रहेंगे। इधर, मंगलवार को शाम में अचानक काले बादल छा गए। शहर और आसपास के क्षेत्रों में मात्र पांच एमएम बारिश हुई।
बिहार में मानसून की गतिविधि में कमी आई है, मगर कुछ इलाकों में अब भी कहीं-कहीं बारिश देखने को मिल रही है। दक्षिण बिहार में कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ बारिश की पूरी आशंका है। बिहार के मुजफ्फरपुर, नवादा, कैमूर, रोहतास, अरवल और नालंदा में मेघ गर्जन और वज्रपात का तात्कालिक अलर्ट भी जारी किया गया। यहां बारिश भी हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 11 जिलों में वज्रपात और बारिश की चेतावनी पहले ही जारी की है। साथ ही जुलाई में अच्छी बारिश की संभावना है लिहाजा उत्तर बिहार के सभी जिलों के लिए वज्रपात और बारिश का येलो अलर्ट जारी हो सकता है।
पहले भी बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया जा चुका है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई और खगड़िया में एक बार फिर बारिश के आसार हैं और यहां वज्रपात की चेतावनी जारी की जा सकती है।
भागलपुर का आज का मौसम
अधिकत तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप छांव की स्थिति बनी रही। वहीं हवा में नमी भी रही।
गुरूवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहेगा वहीं 26 डिग्री न्यूनतम तापमान की संभावना है। कई हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है।