भागलपुर मौसम समाचार: बदलेगा हवा का रुख, ठंड से मिलेगी राहत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
भागलपुर में एक से दो दिनों के मौसम के मिजाज में थोड़ा बदलाव दिखेगा। हवा का रुख बदलने से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी बारिश के आसार नहीं हैं हालांकि इसको लेकर...
संवाद सहयोगी,भागलपुर। मौसम के मिजाज से थोड़ी राहत ठंड से मिल सकती है। एक दो दिन के बाद से पछुआ की जगह पूर्वा हवा चलेगी। हवा की दिशा में बदलाव होने के कारण गिरता तापमान जहां स्थिर रहेगा वहीं शीतलहर से भी राहत मिलेगी। हालांकि ऐसी स्थिति ज्यादा दिन नहीं रहेगी। फिर ठंड बढऩे लगेगा।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के मौसम विभाग की मानें तो बंग्लादेश के समीप चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर तक फैला है। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कुछ खास बदलाव होने के आसार नहीं हैं। आसमान में बादल छाया रहेगा। जिससे धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में जहां तहां कोहरा छाया रहेगा। धूंध बनी रहेगी। दिन में धूप का असर कम होने से ठंड लगेगा जबकि रात तो सर्द होगी। फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रहेगा। कुछ दिनों के लिए मौसम राहत देगा।
वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.6, न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सौ फीसद आद्रता के साथ 6.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है। फिलवक्त ऐसा ही मौसम बना रहेगा। मौसम का ये हाल कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के बांका, भागलपुर, लखीसराय, जमुई, खगडि़या, मुंगेर, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल और सहरसा में भी देखने को मिला।
बांका कृषि विज्ञान केंद्र के पशु विज्ञानी डा धरमेंद्र कुमार ने बताया कि इस मौसम में पशुओं की सेहत का भी विशेष ध्यान रखें। इसमें थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। पीने के लिए ज्यादा ठंडा पानी नहीं दें, संभव हो तो उसमें थोड़ा गर्म पानी मिला दें।