Move to Jagran APP

भागलपुर मौसम समाचार: आज से बदल जाएगा मौसम का मिजाज, आसमान में छाए रहेंगे बादल

आज से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि हवा का चलना बंद हो जाएगा। इससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम का ये हाल...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sat, 25 Dec 2021 06:20 AM (IST)Updated: Sat, 25 Dec 2021 06:20 AM (IST)
भागलपुर मौसम समाचार: आज से बदल जाएगा मौसम का मिजाज, आसमान में छाए रहेंगे बादल
आज से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा।

संवाद सहयोगी,भागलपुर। आसमान में घना बादल छा गया है। हवा चलना भी बंद हो गया है जिससे बढ़ते ठंड पर विराम लग गया है। तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की मानें तो दो से तीन दिन बाद ठंड बढ़ने का अनुमान है। बादल छाया रहेगा।

loksabha election banner

जहां तहां शहर और उसके आसपास कोहरा का असर दिखेगा। बादल रहने के बावजूद बारिश होने के आसार नहीं हैं। तेज गति से हवा चलने पर ठंड बढ़ेगी। खेती किसानी के लिए मौसम उपयुक्त है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन में एक डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा में वृद्धि हुई है। मात्र 4.6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पश्चिम हवा चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.