Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather News: हल्की धूप से हुई दिन की शुरुआत, ओस की बूंदें दें रहीं ये पैगाम

Bhagalpur Weather News रात में अभी भी कहीं-कहीं पंखें चलाए जा रहे हैं लेकिन अब ओस की बूंदें इस बात का पैगाम देने लगीं हैं कि पंखों को आराम दिए जाने का समय नजदीक आ गया है। पैगाम ये भी है कि कंबल की जगह रजाई निकाल ली जाए...

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 08:33 AM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 08:33 AM (IST)
Bhagalpur Weather News: हल्की धूप से हुई दिन की शुरुआत, ओस की बूंदें दें रहीं ये पैगाम
ठंड का आगमन...कांप रहा है सुबह तन और मन।

 आनलाइन डेस्क, भागलपुर। Bhagalpur Weather News- भागलपुर में छठ महापर्व के बाद अब गंगा किनारे पक्षियों की चहचहाट अच्छे से सुनाई दे रही है। शुक्रवार की सुबह हल्की धूप के साथ हुई। तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। हवा में नमी और पेड़-पौधों पर दिखी ओस की बूंदें बताने लगी हैं कि अब रजाई निकालने का समय आ गया है। कंबल और चादर से काम नहीं चलेगा। 5 बजकर 56 मिनट सुबह सूर्योदय हुआ।

loksabha election banner

भागलपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है तो वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। दिनभर बदरी सी रहेगी। माने सूर्य बादलों की हल्की चादर से ढका रहेगा। ओस का आगमन हो चुका है। हल्की ठंड हवा के साथ इसे महसूस किया जा सकता है। बारिश की संभावना 0 प्रतिशत है। विजिबलिटी (दृश्यता) की बात करें तो ये 6 किलोमीटर है। एयर क्लालिटी इंडेक्स में पहले की अपेक्षा सुधार हुआ है।

मौसम हर साल की तरह इस साल भी अपनी खुशबू बिखेर रहा है। सुबह की ताजा हवा इस बात की तस्दीक करा रही है कि आने वाले दिनों में ठंड तेजी के साथ बढ़ने वाली है। हालांकि, अभी तक लोग कंबल से काम चला रहे थे। रात को पंखे भी चल रहे थे लेकिन अब रजाई निकालने का समय आ गया है। इस हफ्ते के बाद तापमान 14 से 17 डिग्री तक (न्यूनतम) हो सकता है। ऐसी संभावना जताई गई है।

तीन दिन का तापमान

  • शुक्रवार: अधिकतम तापमान- 29 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान- 18 डिग्री सेल्सियस
  • शनिवार: अधिकतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान-17.5 डिग्री सेल्सियस 
  • रविवार: अधिकतम तापमान- 28 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान-18 डिग्री सेल्सियस

आसपास के जिलों का तापमान 

भागलपुर से लगे कटिहार, मुंगेर, नौगछिया पुलिस जिला, लखीसराय, सुपौल, खगड़िया, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा आदि जिलों का मौसम भी ठंड का अहसास करा रहा है। मानें ओस की बूंदें ये बता रहीं हैं कि अगले हफ्ते तक तापमान तेजी के साथ नीचे गिर सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.