Bhagalpur Weather: बारिश नहीं होगी, धूप तेज, ऐसा रहेगा आज का मौसम
Bhagalpur Weather भागलपुर के अलावा सीमांचल पूर्व बिहार और कोसी में सुबह से ही धूप है। बारिश की संभावना आज नहीं है। तापमान तेज रहेगा। नदियों का जलस्तर कम है। हालांकि अभी बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
आनलाइन डेस्क, भागलपुर। Bhagalpur Weather: भागलपुर में आज सुबह से ही मौसम साफ है। धूप खिली है। 11 बजे तक धूप में तेजी है। बारिश होने की संभावना आज नहीं है। इसके अलावा भागलपुर के आसपास के जिलों की भी लगभग यही स्थिति है। पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी के जिलों का हाल भी यही है।
मुंगेर में मौसम साफ है। तेज धूप है हालांकि, मौसम विभाग ने शाम तक बारिश होने की संभावना जताया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 है।
सहरसा में मौसम अच्छा है। हल्की-हल्की हवा चल रही है। कभी धूप तो कभी छांव हो रहा है। सुबह में हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम ठंडा सा है। लोग राहत महसूस कर रहे हैं। पूर्णिया में मौसम साफ है धूप खिली हुई है और काफी गर्मी है। कटिहार में मौसम साफ है। धूप खिली है। कुछ देर पहले हल्की बूंदाबांदी हुई। कटिहार में मौसम साफ है। धूप खिली है। कुछ देर पहले हल्की बूंदाबांदी हुई। बांका में धूप खिली है। मौसम में नरमी है।
चानन व गंगा नदी का जलस्तर घटा, मिली राहत
भागलपुर में गंगा व चानन नदी के जलस्तर में कमी आने से दियारा इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। खेतों से बाढ़ का पानी धीरे-धीरे खिसक गया है। बाढ़ के पानी में डूबी फसलें दिखने लगी हैं, लेकिन सप्ताह भर से अधिक समय तक डूबी फसल सड़ चुकी है। किसानों के मुताबिक कई हजार बीघे में लगी फसल बाढ़ में नष्ट हो गई। दियारा इलाके के लोग अभी भी रेलवे स्टेशन व सड़क किनारे शरण लिए हुए हैं। किसान अपने मवेशियों के साथ सड़क किनारे तंबू लगाकर रह रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक पशुपालकों को पशुओं के चारे का प्रबंध करने में परेशानी हो रही है। कई इलाकों में अभी भी जलजमाव की समस्या बनी हुई है।