Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Forecast : बसंत पंचमी के बाद बदलेगा मौसम, ठंड से मिलेगी राहत, जानिए... आज के मौसम का हाल

Bhagalpur Weather Forecast बसंत पंचमी तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। तापमान औसतन अधिकतम 27 और न्‍यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। बारिश की हो सकती है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 12:57 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 12:57 PM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : बसंत पंचमी के बाद बदलेगा मौसम, ठंड से मिलेगी राहत, जानिए... आज के मौसम का हाल
शुक्रवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast :  पहाड़ी प्रदेशों में एक बार फ‍िर पश्चिमी बिक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बसंत पंचमी के बाद एकाएक मौसम में परिवर्तन होने की संभवना बनी हुई है। इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। पूर्व बिहार सहित सीमांचल और कोसी जिलों में कहीं-कहीं हल्‍की से मध्‍यम बारिश हो सकती है। तापमान में भी एक से दो डिग्री तक बढ़ने की उम्‍मीद है। इसके साथ ही लोगों को ठंड से राहत मिल जाएगी।

loksabha election banner

धूप छांव के बीच सुबह की शुरुआत

धूप छांव के बीच सुबह की शुरुआत हुई है। शुक्रवार को आसमान में बादल छाया रहने के कारण धुंधली धूप निकला। लेकिन ठंड का असर कम रहा। हवा में गति भी बहुत कम रही है। बीन चढ़ते चढ़ते हैं तीखा धूप लगने लगा। गर्मी महसूस होने लगी। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ठंड जाने की स्थिति मे है। अधिकतम तापमान 24.8डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़ते हुए 11 डिग्री हो गया है। 94 फीसद आर्द्रता के साथ 2.2 किलोमीटर की प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। फिलवक्त बारिश नहीं होगी। लेकिन छिटपुट बादल छाया रहेगा। तापमान में लगातार वृद्धि होगी शाम से सुबह तक ठंड रहेगा।

सहरसा में सुबह धुंध थी। फिलहाल मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। अररिया में धूप है। हल्की हवा चल रही है। पूर्णिया में भी हल्का धुंध छाया हुआ है। ठंड में कमी से लोगों को राहत मिली है। सुबह आठ बजे के बाद धूप खिलने से मौसम सुहाना हो गया है।  लखीसराय में सुबह में धुंध थी। देर से सूर्य निकला। आकाश में बादल अब भी हैं लेकिन हल्की धूप भी है। हल्की हवा चल रही है। ठंड का अहसास हो रहा है। किशनगंज में सुबह में हल्का धुंध छाया रहा। आठ बजे के बाद धूप निकली है। मौसम साफ है। कटिहार में सुबह आसमान में कुछ देर तक धुंध छाया रहा। अब धूप खिल चुकी है। मौसम पर बसंत का रंग चढने लगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.