Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Forecast : दीपावली और काली पूजा में मौसम का मिलेगा साथ, कृषि विज्ञानी ने दी सलाह

Bhagalpur Weather Forecast सीमांचल कोसी पूर्व बिहार और भागलपुर व बांका के विभिन्‍न इलाकों सुबह से मौसम सुहावना हुआ है। तापमान कम है। गर्मी से राहत है। लेकिन ज्‍यादा ठंड नहीं होने से लोगों को परेशानी नहीं हो रही है। धूप खिली है परंतु इसमें तापमान कम है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sat, 14 Nov 2020 12:25 PM (IST)Updated: Sat, 14 Nov 2020 12:25 PM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : दीपावली और काली पूजा में मौसम का मिलेगा साथ, कृषि विज्ञानी ने दी सलाह
शनिवार की सुबह भागलपुर के मौसम का हाल।

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : दीपावली और काली पूजा में मौसम का साथ मिलेगा। दिन में धूप खिलने से ठंड कम है। हवा की गति कम हो गई है। इससे राहत है। ल‍ेकिन शाम होते ही ठंड लगने लगती है। हवा में गति नहीं रहने के कारण कनकनी वाली ठंड से निजात है। दिन में धूप खिलेगी और आसमान साफ रहेगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार की माने तो तीखे धूप के कारण पारा में एक डिग्री वृद्धि हो गई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 88 फीसद आद्रता के साथ 2.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिणी हवा बह रही है। खेती किसानी के लिए मौसम उपयुक्त है। अभी बारिश होने के आसार नहीं है। दो-तीन दिन बाद ठंड बढ़ने की रफ्तार तेज हो जाएगी। बांका, मुंगेर, अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, खगडि़या, जमुई, लखीसराय, पूर्णिया आदि जिलों की भी स्थिति लगभग इसी प्रकार से है। भागलपुर में सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है।

loksabha election banner

बैंगन और टमाटर सहित सब्जियों में सिंचाई प्रबंधन आवश्यक

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के उद्यानिकी फसल के सब्जी के विभागाध्यक्ष वरीय वैज्ञानिक डॉ रणधीर कुमार कहते हैं कि तापमान ज्यादा होने के कारण बैगन की फसल में वृद्धि कम हो गई है। टमाटर की भी कमोबेश इसी प्रकार की स्थिति है। खेत में लगी सब्जी की फसल में निरंतर सिंचाई करने की जरूरत है। तापमान ज्यादा होने के कारण मिट्टी में नमी प्रबंधन आवश्यक हो गया है। पोटैशियम नाइट्रेट (एनपीके 13045) 10 लीटर पानी में पांच से आठ ग्राम मिलाकर छिड़काव करें। टमाटर की फसल खेतों में लग गई है। उसमें सिंचाई के साथ यूरिया प्रबंधन करें। जिससे पौधों में विकास होगा और समय पर फल लगेंगे। मिर्ची सहित अन्‍य फसलों में भी सिचाई पर विशेष ध्यान रखने की जरुरत है। मिट्टी में नमी रहने से ज्यादा फलन और पुष्ट होगा। तापमान गिरने के बाद ज्यादा अंतराल पर सिंचाई करने की जरुरत होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.