Bhagalpur Weather Forecast : मौसम हुआ खुशनुमा, तापमान में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव, जानिए... आज के मौसम का हाल
Bhagalpur Weather Forecast गुरुवार को पूरी तरह खुशनुमा बना है। शुक्रवार को भी इसी तरह का मौसम रहेगा। हालांकि तापमान में उतार चढ़ाव भी संभव है। मार्च से तापमान में और वृद्धि होने की उम्मीद है। गर्मी का एहसास होगा।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast : भागलपुर सहित पूर्व बिहार, कोसी, सीमांचल क्षेत्र में आज मौसम काफी खुशनुमा बना रहा। लोगों को ठंड और गर्मी दोनों से राहत है। हालांकि धूप खिलने के बाद लोग धूप से बचने का भी प्रयास करने लगे। लेकिन अभी का मौसम लोगों के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। मौसम सुहाना है। तापमान 16 डिग्री से 30 डिग्री के बीच हैं। मौसम भी कुछ उसी अंदाज में तापमान दे रहा है। इससे जहां जन-जीवन खुशनुमा बना हुआ है। वहीं पेड़ पौधे जीव जंतु भी मौसम का आनंद ले रहे हैं। सुबह हल्की गुलाबी ठंड के बीच लोगों की दिनचर्या आरंभ हो रही है। दिन चढ़ते ही थोड़ा मौसम के तख्त तेवर हो जाता है। फिर शाम होते ही वही गुलाबी ठंड का एहसास होने लगता है। मौसम विभाग की माने तो फिलवक्त मौसम सबके लिए अनुकूल है।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार कहते हैं कि मौसम में अभी कुछ विशेष उतार-चढ़ाव नहीं होगा। ऐसा ही खुशनुमा मौसम बना रहेगा। हालांकि तेज धूप के कारण खेतों में नमी की कमी हो रही है। सब्जी उत्पादक किसान समय-समय पर सिंचाई करें। वहीं, गेहूं में भी सिंचाई करना जरूरी है। जबकि आम के पेड़ों को सिंचाई नहीं करें। क्योंकि उसमें अभी मंजर आ रहा है। सिंचाई करने से बेहतर फलन में कमी जाएगी।
अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। 85 फीसद आद्रता के साथ मात्र दो किलोमीटर की रफ्तार से दक्षिण पूर्व हवा चल रही है। फिलवक्त बारिश के आसार नहीं हैं।
लखीसराय में मौसम साफ है। हल्की ठंड के साथ वसंत का अहसास हो रहा है। समय से धूप निकलने की उम्मीद है। हल्की हवा भी चल रही है। आज का तापमान 32/16 ℃ है। किशनगंज में धूप निकली है। हल्की हल्की हवा चलने से ठंड का एहसास हो रहा है। सुबह में धुंध छाया रहा।