Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Forecast : तापमान गिरा, बारिश नहीं, ठंड का एहसास, जानिए... मौसम पूर्वानुमान

Bhagalpur Weather Forecast गुरुवार की सुबह भागलपुर सहित आसपास के जिलों में धूप खिली हुई है। हालांकि आज सुबह से गर्मी नहीं है। रात में तापमान में कमी रहने से लोगों को राहत है। दिन का तापमान बढ़ने से उमस से परेशानी हो रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 09:58 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 09:58 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : तापमान गिरा, बारिश नहीं, ठंड का एहसास, जानिए... मौसम पूर्वानुमान
भागलपुर में मौसम का सुबह सुबह हाल।

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : भागलपुर सहित पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल इलाके में आज सुबह से मौसम में हल्‍की नमी है। तापमान कम है। मौसम सुहावना है। लोगों को राहत मिली है। लेकिन बारिश नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी है। नदियों का भी जलस्‍तर घटा है।

loksabha election banner

मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहे हैं। ठंड का आगमन होने वाला है। बंगाल में बन रहे चक्रवात के कारण यहां के मौसम पर भी असर पड़ा है। दस बजे के बाद लोग गर्मी महसूस करने लगे हैं। दोपहर बाद दिन की गर्मी और रात में ठंड का लोग एहसास कर रहे हैं। न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है, जिससे हल्की ठंड लगने लगी है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में काफी अंतर होने की वजह से रात में ठंडा और दिन में कड़ी गर्मी लगती है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा। एक-दो दिन के बाद हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में 85 फीसद तक की नमी है।  हवा की गती शांत और सामान्य है। फिलहाल ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

सहरसा में आसमान साफ है। धूप निकली हुई है। हल्की हवा चल रही है। लखीसराय में कड़ी धूप है। भीषण गर्मी पड़ रही है। आमलोग काफी परेशानी झेल रहे हैं। सुबह से ही शरीर जलाने वाली धूप है। जनजीवन इस कारण प्रभावित हो रहा है। जमुई में कड़ी धूप है। भीषण गर्मी पड़ रही है। आमलोग काफी परेशानी झेल रहे हैं। सुबह से ही शरीर जलाने वाली धूप है। जनजीवन इस कारण प्रभावित हो रहा है। किशनगंज में तेज धूप है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। बांका, मुंगेर, पूर्णिया आदि जिलों का मौसम साफ है। हल्‍की धूप है। लोगों को परेशानी नहीं है। लेकिन किसानों के खेत सूखने लगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.