Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Forecast : धुंध और कोहरे को लेकर ठंड से सहमे हैं लोग, जानिए... आज के मौसम का हाल

Bhagalpur Weather Forecast बीते तीन दिनों से आसमान में आंशिक बादल छाया हुआ है। जिसके कारण मौसम शुष्‍क है। गुरुवार की देर रात से ही हवा सामान्‍य होने की स्थिति के कारण घना कोहरा सुबह आठ बजे तक छाया रहा।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 12:24 PM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 12:24 PM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : धुंध और कोहरे को लेकर ठंड से सहमे हैं लोग, जानिए... आज के मौसम का हाल
गुरुवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast : गुरुवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्‍यता कम होने के कारण सड़कों पर गाडि़या रेंग रही थी। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजे तक कोहरे की स्थिति बनी हुई थी। नौ बजे लोगों को सूर्यदेव का दर्शन हुआ। कोहरा छटते ही सड़कों पर आवाजाही सामान्‍य हो गई।

loksabha election banner

मौसम पूर्वानुमान

बीएयू मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो वीरेंद्र कुमार ने पूर्वानुमान में बताया है कि शुक्रवार तक आसमान में छिटपुट बादल छाए रहेंगे। शनिवार से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। शाम में ठंड बढ़ेगी। 22 फरवरी तक तापमान यथावत रहने की उम्‍मीद है। 23 फरवरी से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। लोग ठंड को बाय-बाय कहने लगेंगे। तापमान में लगातार वृद्धि होने लगेगी। लोग गर्म कपड़ों को उतार वसंती मौसम का आनंद लेने लगेंगे।

किशनगंज में धूप निकली है। मौसम खुला खुला सा है। हल्की हल्की हवा चल रही है। मधेपुरा में धूप निकली है। मौसम साफ है। बांका में धूप खिली है, लेकिन मौसम में नरमी है। पूर्णिया में आज मौसम साफ है। सुबह से ही धूप खिली हुई है। ठंड भी काफी कम है। अररिया में धूप है। आज ठंड भी काफी कम है। सहरसा में मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। ठंड का असर कम है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार की माने तो  मौसम में  बदलाव अस्थाई रूप में है। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो जाएगी। यह सामान्य प्रक्रिया है, ऐसा होता रहा है। उन्होंने बताया कि ठंड वापस नहीं आएगा। सुबह शाम ठंड का असर रहेगा जो धीरे-धीरे घटता जाएगा। आज कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। आसमान में बादल छाया रहेगा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 94 फीसद आद्रता के साथ मात्र 1.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.