Bhagalpur Weather Forecast : आज और कल भी होगी बारिश, आसमान में छाए रहेंगे बादल
Bhagalpur Weather Forecast भागलपुर और आसपास के इलाके में आज और कल बारिश के आसार हैं। साथ ही इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। दो दिनों तक धूप के दर्शन नहीं होंगे। मौसम विभाग के अुनसार...!
संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast :एक माह बाद शुक्रवार को जमकर बारिश हुई। बारिश से शहर और आसपास का क्षेत्र पानी से सराबोर हो गया। मौसम सुहाना हो गया। हालांकि थोड़ी देर बाद फिर उमस हो गया। शनिवार और रविवार को भी बारिश होने के आसार हैं। उसके बाद फिर उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ेगी।
15 जून को 40 मिलीमीटर बारिश हुई थी। एक माह बाद शुक्रवार को 40 एमएम बारिश हुई। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिनों तक बादल के गर्जन और बिजली चमक के बीच तेज बारिश होने की संभावना है। वज्रपात भी हो सकता है। मौसम की तपीस जारी रहेगी। बारिश की कमी से खेत में नमी की कमी हो गई है। अगर ऐसी स्थिति रही तो धान की फसल प्रभावित हो सकती है।
किसानों पर मौसम मेहरबान
इस बार किसानों पर मौसम मेरबान है। समय पर मानसून की इंट्री के बाद से लगातार बारिश हो रही है। इससे किसानों ने समय रहते धान की नर्सरी डाली दी। अब खेतों में रोपनी की तैयारी की जा रही है। इस बारिश के बाद किसान खेतों की जुताई में लग गए हैं। इसके बाद धान की रोपनी शुरू होगी। बांका कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा विज्ञानी संजय मंडल ने बताया कि यह समय धान की रोपनी शुरू करने के लिए सबसे अनुकूल है। इसके लिए किसान पहले अच्छे से खेतों को तैयार कर लें।
स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान
बदलते मौसम में स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। इस समय बारिश में भिगने से भी बचना चाहिए। डॉक्टरों की मानें तो बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का सेवन न करें। बच्चों के स्वास्थ्य पर तो और विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए।