Bhagalpur Weather Forecast : 19 फरवरी को हो सकती है बूंदाबांदी, जानिए... आज के मौसम का हाल
Bhagalpur Weather Forecast आसमान में आंशिक बादल छाये रहने के कारण शुक्रवार को पूर्व बिहार कोसी और सीमांचल जिले में कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट होगा। ठंड में थोड़ी वृद्धि होगी।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast पहाड़ी प्रदेशों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाने से आसामान में आंशिक बादल अगले दो दिनों तक छाए रहेंगे। शुक्रवार को पूर्व बिहार सहित कोसी और सीमांचल जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पुन: मौसम साफ होने के बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा और लोगों को ठंड से पूरी तरह राहत मिलेगी। गर्मी का मौसम प्रारंभ हो जाएगा।
मौसम पूर्वानुमान
बीएयू मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो बीरेंद्र कुमार ने मौसम पूर्वानुमान में बताया कि अगले तीन दिनों तक मौसम भारी रहेगा। इस दौरान तापमान में उतार चढ़ाव संभव है। आसमान में आशिक बादल छाए रहने का कारण पश्चिमी विक्षेाभ है। अगले दो दिनाें में कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकता है।
मौसम का फसलों पर नहीं पड़ेगा असर
बीएयू के कृषि वैज्ञानिक ने कहा कि आसमान में बादल आने से इसका फसलों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अधिक समय तक बादल रहने से फसलों पर कीड़े मकोड़े का प्रकोप बढ़ सकता था, लेकिन अगले तीन चार दिनों में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।
अररिया में बादल है। आज हवा के कारण ठंड भी अधिक है। जमुई में आकाश में बादल छाया हुआ है। ठंड भी है। हल्की हवा चल रही है। 10 बजे तक पूरी धूप निकलने की उम्मीद है। पूर्णिया में बादल छाया हुआ है। बादल छाए रहने के कारण हल्की ठंड भी है। धीमी गति से हवा भी चल रही है। बांका में बादल छाया हुआ है। मौसम में नरमी भी है। इस कारण ठंड का एहसास हो रहा है। सहरसा में आकाश में बादल छाया हुआ है। हल्की हवा चल रही है। इससे ठंड भी है। 10 बजे तक पूरी धूप निकलने की उम्मीद है। लखीसराय में आकाश में बादल छाया हुआ है। ठंड भी है। हल्की हवा चल रही है। 8 बजे तक हल्की और बजे तक 10 बजे तक पूरी धूप निकलने की उम्मीद है। आज का तापमान 28/15℃ रिकॉर्ड किया गया है।