Bhagalpur Weather Forecast : बढ़ी ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, जानिए... पूर्वानुमान
Bhagalpur Weather Forecast आज से अचानक ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी से पूर्व बिहार सीमांचल कोसी सहित भागलपुर व बांका जिलों में ठंड का असर देखा जाने लगा। छठ पर्व के दौरान अर्घ्य दान के समय लोगों को ठंड में परेशानी होगी।
भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : मौसम ने करवट ले लिया है। कल बुधवार शाम से ही ठंड बढ़ गया है। तापमान में एक डिग्री गिरावट हो गई। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ विरेंद्र कुमार की माने तो हवा की गति तेज हो जाएगी। जिससे बर्फीली ठंड का एहसास होगा। आसमान में छिटपुट बादल छाया रहने के कारण कभी धूप कभी छांव की स्थिति बनी रहेगी। शहर और आस पास के इलाके में छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
उन्होंने कहा की दो से चार दिनों के बीच गंभीर ठंड पड़ने के आसार है। हालांकि छठ के समय विशेष कनकनी नहीं रहेगी। बंगाल की खाड़ी की ओर से नमी आई है लेकिन नमी की मात्रा अधिक नहीं है। इससे अगले दो दिनों में नमी की मात्रा नहीं बढ़ेगी और ठंड बड़ने लगेगी। अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 89 फीसद आर्द्रता के साथ 6.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा चल रही है। खेती किसानी के लिए समय उपयुक्त है। धूप तल्ख होने के कारण सब्जी की खेती में हल्की सिंचाई करते रहने की जरुरत है। वहीं रवि फसल गेहूं आदि की बुआई जल्द से जल्द किसानों को करनी लेनी चाहिए।
बारिश की संभावना
बीएयू के विज्ञानी के अनुसार आज भागलपुर सहित आसपास के जिलों में बारिश होगी। इससे ठंड में बढ़ोतरी की भी संभावना है। छठ पर्व में सूर्यास्त और सूर्योदय के दौरान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। लोग गंगा सहित अन्य जलाशयों में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। मौसम में ठंडक रहने से इन लोगों को काफी परेशानी होगी।
खेती किसानी को लाभ
ठंड का मौसम आने और हल्की बारिश की संभावना से खेती किसानी को काफी लाभ होगा। खेतों में पटवन करने का समय आ चुका है। ऐसे किसानों को राहत मिलेगी। कृषि विज्ञानी के अनुसार इस बार बेहतर फसल होने की संभावना है।