Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Forecast : कोहरे की मोटी चादर में लिपटा पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल का इलाका, जानिए ... आज का मौसम

Bhagalpur Weather Forecast भागलपुर सहित पूर्व बिहार कोसी और सीमांचल के जिलों में ठंड से राहत नहीं मिल रही है। पूरा क्षेत्र में धुंध और कोहरे की मोटी चादर ने लिपट जाने के कारण सूर्य का दर्शन 10 बजे के बाद हुआ।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 12:03 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 12:03 PM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : कोहरे की मोटी चादर में लिपटा पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल का इलाका, जानिए ... आज का मौसम
सोमवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast : कड़ाके की  ठंड की चपेट में भागलपुर सहित सूबे का 13 जिला आ गया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए कोल्ड डे के हालात हो गए हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है । इस वजह से अगले 24 घंटों के लिए बिहार कषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा ने  जिले में एलड जारी किया है। सोमवार की सुबह से ही दिन चढने तक कोहरा छाया रहा ।कोहरा इतना घना है कि सामनेे कुछ भी दिखाई नहींं देता। रविवार कीी दोपहर बाद धूप खिली, लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलीी। बताया गया है कि अधिकतम तापमान में सामान्य  से चार डिग्री तक  की  गिरावट की संभावना है। फिलवक्त  लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी गई है।

loksabha election banner

सोमवार सुबह से ही कोहरा और आसमान में छाए बादल के कारण दिन के 11:00 बजे तक सूरज नहीं चमका। पछुआ  हवा की रफ्तार कम रहने से थोड़ी राहत जरूर है। रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और नयूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। फिलवक्त दो तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

लखीसराय में सुबह आठ बजे तक घना कोहरा छाया हुआ है। आज की विजीविलिटी भी कम है। हवा नहीं चल रही है इस कारण कनकनी नहीं है लेकिन ठंड बरकरार है। कल की तरह आज भी दोपहर तक सूर्य के निकलने की उम्मीद है। मौसम साफ नहीं रहने के कारण सड़कें सुनी दिख रही है। आज का तापमान 24/8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है।

बांका में घना कोहरा है। इस कारण सड़को पर वाहनों का आवागमन कम हो रहा है। धूप नही होने से ठंड अन्य दिनों की अपेक्षा आज अधिक है।जमुई में घना कोहरा छाया हुआ है। विजीविलिटी भी कम है। हवा नहीं चल रही है। ठंड बरकरार है। दोपहर तक सूर्य के निकलने की उम्मीद है।  आज का तापमान 23/7डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है।कटिहार में अभी तक कोहरा का असर है। मंद मंद हवा शुरु हो गई है। विलंब से धूप निकलने की उम्मीद है। अररिया में आज सुबह से ही धूप है। कनकनी में भी कमी है।

किशनगंज में कंपकपाती ठंड से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। धूप निकली है लेकिन सर्द हवा चलने से ठिठुरन अधिक है।किशनगंज में आसमान में घना कोहरा छाया रहने से ठंड बढ़ गई है। अभी दो दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल भी लगा रहेगा। पूर्वा हवा सात सें लेकर नौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। यह जानकारी डॉ. कलाम कृषि कॉलेज के मौसम विज्ञानी डॉ. हरिओम ने दी। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक ठंड अधिक रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 10 से लेकर 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 से लेकर 24 डिग्री तक रहेगा। सापेक्षित आर्द्रता न्यूनतम 60 से 70 फीसद और अधिकतम आर्द्रता 85 से लेकर 95 फीसद तक रह सकता है।मधेपुरा में आज कनकनी अधिक है। अभी तक कोहरा है। धूप नहीं निकली है। मंद- मंद हवा चल रही है।

 मौसम बदलने से गिरा पारा, बढ़ी ठंड और कनकनी

लखीसराय में मकर संक्रांति के बाद से लगातार तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ गई है। पारा में लगतार गिरावट  हो रही है। सोमवार की अल सुबह से ही ठंड बढ़ी है। इससे शीतलहर बढ़ने की संभावना प्रबल हो रही है। ऐसे में आम आदमी को ठंड से बचकर रहने की आवश्यकता है। सुबह से मौसम बदला हुआ है। घना कोहरा छाया हुआ है। सड़कों पर ठंड का असर साफ दिख रहा है। तापमान में गिरावट आने से कनकनी बढ़ गई है। जिले में पारा 13 डिग्री तक पहुंच गया है। ठंड बढ़ने से जनजीवन भी प्रभावित होने लगी है। मुख्यालय के अलावे एनएच 80 और राजकीय पथों पर कोहरे का कहर जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.