Bhagalpur Weather Forecast : बादल छटते ही बढ़ गई ठंड, तापमान गिरा, जानिए... मौसम पूर्वानुमान
Bhagalpur Weather Forecast छठ के बाद से अचानक ठंड का एहसास शुरू हो गया है। पहले दिन में लोगों को परेशानी नहीं होती है। रात में ठंड का ज्यादा असर रहता था। लेकिन अब दिन और रात दोनों समय ठंड से लोग परेशान होने लगे हैं।
भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही बर्फीली हवा ने ठंड बढ़ा दी है। भागलपुर में रविवार की रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान सामान्य तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। ठंड इतनी बढ़ गई लोग शाम में बगैर शूटर पहने बाहर नहीं निकल पा रहे थे। हालांकि सुबह होने पर धूप खिली और राहत मिली।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि सेवा के मौसम अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार की माने तो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। आने वाले दो-चार दिनों में ठंड बढ़ेगी तेज गति से बर्फीली हवा चलेगी। नया साल का जनवरी माह खूब ठिठुराएगी। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से ही कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। आसमान साफ हो गया है। बदली छठ गई है और छठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवा ठंड ला रही है। आने वाले 48 घंटे में ठंड की रफ्तार और तेज हो जाएगी।
ठंड की वजह से बच्चे हो रहे बीमार
बढ़ रही ठंड के कारण बच्चे बीमार होने लगे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सबौर की प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर शुभ्रा वर्मा की माने तो बच्चों में इन दिनों कोल्ड फीवर और कोल्ड डायरिया की शिकायत मिल रही है ।बच्चे तेज बुखार खांसी सर्दी उल्टी दस्त से परेशान हो रहे हैं। वहीं बुजुर्गों में सांस जनित समस्या ज्यादा दिख रही है। शुरुआती ठंड जिरो से 5 वर्ष के बच्चों और बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरनाक है। रहन-सहन में सावधानी बरतने की जरूरत है। थोड़ी भी अस्वस्थता का लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक के पास जाना चाहिए। मासूम बच्चे और बृद्ध को ठंड से दूर रखें। बाहर निकलने से पहले गर्म कपड़ा पहने। खानपान में भी एहतियात बरतें। गर्म चीजों का सेवन करें। कोरोना का समय है। बहुत जरूरत पड़ने पर ही बच्चे और बुजुर्ग को घर से बाहर निकलने दें। इस मौसम में कोरोना भी अपना असर दिखा रहा है।