Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Forecast : शीतलहर से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, जानिए ... आज का मौसम

Bhagalpur Weather Forecast पिछले कुछ दिनों से लगातार शीतलहर जारी है। लोगों की परेशानी बढ़ गई है। भागलपुर में भी सुबह से कोहरा छाया हुआ है। ठंड बढ़ गई है। इस मौसम में बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 07:38 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 07:38 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : शीतलहर से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, जानिए ... आज का मौसम
मंगलवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast :  कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों के लिए घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। इससे आम लोगों के साथ दैनिक मजदूरों की परेशानी भी बढ़ गई है। धुंध और कोहरे के कारण सड़क पर गाड़ी की रफ्तार भी थम सी गई है। बाजारों की चहल-पहल पर भी ग्रहण लग गया है। बच्चे एवं बुजुर्ग के लिए ठंड अधिक कष्टदायक हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र की आबादी अलाव के सहारे ठंड से जंग लड़ रहे हैं। हाट- बाजार के दुकानदारों ने बताया कि ठंड के कारण व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

loksabha election banner

भागलपुर और आसपास जिले में ठंड में कनकनी बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में गिरावट हो रही है। दोपहर तक कोहरा छाया रहता है उसके बाद धूप निकलती है, लेकिन ठंड के सामने उसका कोई असर नहीं रहता शाम होते ही फिर कनकनी शुरू हो जाती है और रात होते-होते अपने पूरे शबाब पर होती है। शाम में लोग अपने घरों में रजाई में दुबक जाते हैं। सड़क गलियां सुनी हो जाती हैं। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कृषि ग्रामीण सेवा की माने तो गिरते तापमान मे स्थिरता आ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा की अब तापमान बढ़ेगा जिससे ठंड से राहत मिलेगी। पछुआ हवा की गति भी कम रहेगी जिससे बर्फीली ठंड से निजात मिलेगा।

लखीसराय आज की सुबह कल से भी अधिक खराब है। अभी आठ बजे तक घना कोहरा छाया हुआ है। विजीविलिटी 15 से 20 मीटर की है। सूर्य निकलने की उम्मीद आज भी नहीं है। मौसम विभाग ने लखीसराय को कोल्ड डे की श्रेणी में रखा है। आज का तापमान 22/7 रिकॉर्ड किया गया है। मौसम खराब रहने से सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम है। वाहनों का परिचालन लाइट जलाकर हो रहा है।

बांका में अभी तक घना कोहरा है। इस कारण ठंड अधिक है। सड़कों पर आवागमन कम हो रहा है। जमुई में आज की सुबह कल से भी अधिक खराब है। घना कोहरा छाया हुआ है। विजीविलिटी 15 से 20 मीटर की है। सूर्य निकलने की उम्मीद आज भी नहीं है। आज का तापमान 18/4 रिकॉर्ड किया गया है। वाहनों का परिचालन लाइट जलाकर हो रहा है। कटिहार में कोहरा छाया हुआ है।

मंद मंद पछुवा हवा चल रही है। सिहरन कायम है। फिलहाल धूप खिलने के आसार भी नहीं है। अररिया में कोहरा है। आज फिर कनकनी बढ़ गई है। सहरसा में कुहासा लगा हुआ है। ठंड का सितम जारी है। सड़क पर चहलकदमी कम है। मधेपुरा में कोहरा है। कनकनी बढ़ी हुई है। अभी तक धूप नहीं निकली है। खगड़िया में अब तक धूप नहीं निकली है। कोहरे का प्रभाव है। सुबह में घना कोहरा छाया था।

हल्के रफ्तार में पछुआ हवा चलने के साथ कनकनी भी है। किशनगंज में कोहरा छाया है। हल्की हल्की हवाएं चलने से कनकनी व ठिठुरन अधिक है। पूर्णिया में दिन के 9:30 बजे तक घना कोहरा छाया हुआ है कोहरा इतना घना है कि आवागमन में मैं भी कठिनाई हो रही है घने कोहरे के कारण ठंड भी ज्यादा है। सुपौल में सुबह से ही कोहरा छाया है, कनकनी काफी बढ गई है ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.