Bhagalpur Weather Forecast: पूरे दिन आकाश में छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार
Bhagalpur Weather Forecast भागलपुर में पूरे दिन आकाश मेंं बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश के भी आसार हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहेगा। यही स्थिति कोसी और सीमांचल के जिलों में भी रहने की उम्मीद है।
आनलाइन डेस्क, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast: कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के भागलपुर समेत आसपास के जिलों में आज दिन में मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आएगा। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश के भी आसार हैं।
बिहार कृषि विवि के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार भागलपुर में आज बारिश के आसार हैं। साथ ही आकाश में कल तक बादल छाए रहेंगे।
जमुई में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने के आसार हैं। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, बारिश के भी आसार बने रहेंगे। इस दौरान हवा की गति 13 किमी प्रति घंटे रहेगी।
कटिहार में भी बारिश के आसार हैं। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। साथ ही सुबह में आसमान में बादल छाया रहेगा, वहीं कुछ जगहों पर बूंदा-बांदी भी हो सकती है। दोपहर में मौसम साफ रहेगा वहीं दिन में धूप भी निकलेगी। हवा की गति 11 किमी प्रतिघंटा रहने का पूर्वानुमान है।
पूर्णिया में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। आसमान में बादल छाया रहेगा, हल्की बारिश होने का अनुमान है। किशनगंज में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है।
लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
पहाड़ी इलाके में लगातार बारिश से भागलपुर, कोसी और सीमांचल में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भागलपुर के नवगछिया इलाके में कोसी और गंगा दोनों तबाही मचा रही है। साथ ही सबौर और नाथनगर इलाके में गंगा का पानी भर गय हौ। इससे कई जगहों पर रोड भी क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, अब भी गंगा उफान पर है। जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। मुंगेर में भी गंगा के तटवर्ती इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खगडिय़ा में गंगा के साथ साथ बूढ़ी गंडक उफान पर है।