Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Forecast : मौसम में बदलाव, ठंड का एहसास, बारिश की संभावना

Bhagalpur Weather Forecast शुक्रवार की सुबह भागलपुर तथा आसपास के जिलों में मौसम सुहावना है। लोगों को राहत मिली है। धूप में तीखापन नहीं है। तापमान कम है। लोगों को राहत है। बारिश की संभावना जताई गई है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 07:21 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 07:21 AM (IST)
शुक्रवार की सुबह भागलपुर में मौसम का हाल।

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : सुबह होते ही मौसम में बदलाव दिख रहा है। धूप तो निकली है। लेकिन बादल जब तब उसे ढक रहा है। अन्य दिनों की अपेक्षा आज मौसम ठंडा रहेगा। उधर रात्रि में हल्की गुलाबी ठंडी का अहसास होता रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार की माने तो तापमान में गिरावट दर्ज किया जाएगा। नवरात्र व्रतियों के लिए मौसम अनुकूल है। धीरे-धीरे दिन में तल्खी कम हो रही है। वहीं रात सर्द की ओर बढ़ रही है। खेती किसानी के लिए भी समय उपयुक्त है। रवि फसल के लिए किसान अपने खेतों को तैयार कर रहे हैं। बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल हवा शांत है। बारिश के वक्त हवा की गति तेज हो जाएगी। अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक का गिरावट होगी।  33 डिग्री के आसपास तापमान रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास है। 80 फीसद हवा में नमी  रहेगी। हवा की गति मात्र दो किलोमीटर प्रति घंटा है। मौसम सामान्य रहेगा।

loksabha election banner

लखीसराय में कड़ी धूप है। भीषण गर्मी पड़ रही है। आमलोग काफी परेशानी झेल रहे हैं। सुबह से ही शरीर जलाने वाली धूप है। जनजीवन इस कारण प्रभावित हो रहा है।

बांका में एक पखवाड़ा बाद शुक्रवार को बांका में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिख रहा है। सुबह से आसमान में बादल छाया हुआ है। कभी कभी थोड़ी सी धूप खिलती है, फिर बादलों में छुप जाती है। आज गर्मी का अनुभव नहीं हो रहा है। ठंडी ठंडी हवा बह रही है। रात में तो लोगों ने ठंड का भी अनुभव किया। जबकि कल दोपहर तेज़ धूप के कारण लोगों को गर्मी लग रही थी। मौसम के बदल रहे रंग से लोग बड़ी संख्या में सर्दी खांसी के शिकार हो रहे हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ सुनील चौधरी ने बताया कि कोरोना को लेकर लोग भीड़ से बचें। बुजुर्ग और बच्चों के स्वास्थ्य पर खास ध्यान रखें। सर्दी खांसी की स्थिति में तुरंत उपचार कराएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.