Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather: च‍िंता ना करें, आज नहीं होगी बार‍िश, सुबह से ही धूप, मौसम पूर्वानुमान

Bhagalpur Weather भागलपुर सह‍ित पूर्व ब‍िहार सीमांचल और कोसी में सुबह से ही धूप है। आज बार‍िश नहीं होगी। 32 के आसपास अधिकतम तापमान रहेगा। वहीं नद‍ियों का जलस्‍तर अभी स्‍थि‍र है। बाढ़ का खतरा अब भी बना हुआ है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 07:45 AM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 07:45 AM (IST)
Bhagalpur Weather: च‍िंता ना करें, आज नहीं होगी बार‍िश, सुबह से ही धूप, मौसम पूर्वानुमान
भागलपुर में आज का मौसम इस प्रकार है।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bhagalpur Weather: मौसम के मिजाज में मंगलवार की सुबह से ही बदलाव हो गया है, जिससे लोग गुड फिल होने लगा। मंगलवार को हल्की बारिश और तेज हवा के साथ घना बादल छाया रहा। उमस भरी गर्मी से परेशानी कम हो गई। धूप तो दिन भर निकला ही नहीं। हालांकि कहीं भी बारिश तेज नहीं हुई। कहीं कहीं हल्‍की बारिश हुई है। मंगलवार को मात्र 3.8 मीलीमीटर ही शहर में बारिश हुई थी। 92 फीसद आद्रता के साथ 19 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से पूर्वी हवा चल रही है।

loksabha election banner

बुधवार को बार‍िश नहीं होगी। सुबह से ही धूप ख‍िला है। 10 बजे के बाद धूप में तेजी होगी। तापमान भी बढ़ेगा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा की मानें तो आज का अधिकतम तापमान 31.5, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हवा की गति कम होते ही उमस से परेशानी बढ़ेगी।

उधर बाढ़ का पानी उतरने के बाद साफ-सफाई नहीं होने के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में महामारी फैलनी आशंका बन गई है। ज‍िले के ज्‍यादातर बाढ़ पीड़ितों को राश‍ि नहीं मिलने से क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

हालांकि सीओ अजित झा ने बताया की तकनीकी समस्या की वजह से लाभुकों के खाते में राशि चली जाएगी। बहुत लोगों के खाते में राशि चली भी गई है। बगडेर बगीचा में रहने वाले कुछ ग्रामीण अभी भी प्रखंड मुख्यालय में ही रह रहे हैं। अभी भी उनके घरों से बाढ़ का पानी नहीं निकल सका है।

केंद्रीय जल आयोग के रिपोर्ट अनुसार लगातार गंगा का जलस्तर घट रहा है। कटाव जारी है। भागलपुर सबौर के रजंदीपुर, बाबूपुर, फरका, घोषपुर, इंगलिश, शंकरपुर, अठगामा, ममलखा आदि गांव कटाव की जद में हैं।

मुंगेर मैं आज मौसम साफ है। तेज धूप है। हवा भी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार जिले का तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस है। हवा की गति 12 किमी प्रति घंटे देर शाम बारिश होने की संभावना जताई गई है। अररिया में तेज धूप है। हल्की हवा चल रही है। मधेपुरा में तेज धूप है। हवा चल रही है। लखीसराय में सुबह से ही तीखी धूप है। बावजूद गर्मी से आज कुछ राहत है। हल्की हवा चल रही है। आज का तापमान 31-25 डिग्री सेल्सियस है। कल भी दोपहर बाद हल्की बारिश हुई थी। इसका असर तापमान पर आज देखने को मिल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.