Bhagalpur Weather Alert: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, दो-तीन दिन और हो सकती है हल्की बारिश
Bhagalpur Weather Alert िपछले दिनों काफी समय बाद शनिवार और रविवार को बारिश हुई। मौसम सुहाना हो गया। इसे पहले कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति बनी रही। तापमान में गिरावट आ ई। हवा ने मौसम को कूल-कूल बना दिया।
संवाद सहयोगी, भागलपुर। Bhagalpur Weather Alert: लंबे समय बाद शनिवार रात और रविवार की शाम हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इसे पूर्व, दिन भर कभी धूप तो कभी छांव की स्थिति बनी रही। बारिश होने से तापमान में गिरावट आ ई। मंद-मंद चल रही हवा ने मौसम को कूल-कूल बना दिया।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डा. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि भागलपुर और आसपास के क्षेत्र में और दो-तीन दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाये रहेंगे, हवा भी तेज चलेगी। जिससे अचानक बारिश कराने वाले बादल उमडऩे-घुमडऩे लगेंगे। गर्जन के बीच वज्रपात की भी संभावना है।
दरअसल, बिहार के तराई इलाके में मानसून सक्रिय है और जहां-तहां भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से भागलपुर में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। फिलवक्त ऐसा ही मौसम बना रहेगा। तेज बारिश की संभावना नहीं है। किसी किसी दिन में बादल के कारण धूप दिखेगा ही नहीं। दो-तीन दिन बाद मौसम साफ हो जाएगा।
कोसी और बलान का बढ़ा जलस्तर, लोगों की बढ़ गई परेशानी
संवाद सूत्र, महिषी (सहरसा)। कोसी और बलान नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि से तटबंध के अंदर बसे इलाकों में लोगों के घरों, विद्यालय प्रांगण सहित हजारों एकड़ में लगी धान की फसल बाढ़ के पानी में डूब गई है। लोग त्राहिमाम कर रहे हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन का कोई भी अधिकारी बाढ़ पीडि़तों का हाल जानने लिए क्षेत्र में भ्रमण करने तक नहीं पहुंच रहे हैं।,जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र के ग्यारह पंचायत पूर्ण रूप से जबकि चार पंचायत आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित है। जिसमें रहने वाले करीब डेढ़ लाख की आबादी घरों में पानी घुस जाने से त्राहिमाम की स्थिति में है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष सबसे अधिक पानी शनिवार की शाम से बढ़ रहा है। कई गांवों के लोग जिनके घरों में पानी घुस चुका है आसपास ही ऊंचे स्थलों पर शरण लिए हुए हैं।