Bhagalpur Weather Alert: सुहावने मौसम के बीच होगी बारिश, धूप भी, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
Bhagalpur Weather Alert धूप और बादल का क्रम जारी है। कभी धूप खिलती है तो कभी बारिश। आज भी बारिश की संभावना है। बादल भी छाए रहेंगे। धूप भी खिलेगी। मौसम सुहाना रहेगा। वज्रपात की संभाावना नहींं है।
आनलाइन डेस्क, भागलपुर। Bhagalpur Weather Alert: एक ओर बाढ़ से लोग जूझ रहे हैं। वहीं बारिश के कारण लोगों की परेशानी और भी बढ़ जाती है। हर ओर पानी ही पानी है। बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ता रहता है। बाढ़ की संभावना ज्यादा हो जाती है। आज भी कमोवेश यही स्थित है। बारिश की संभावना बनी हुई। दोपहर बाद से किसी भी समय बारिश हो जाएगी। बीएयू मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 31 रहेगा। न्यूनतम 26 के आसपास। 18.4 एमएम बारिश होगी। हवा की गति 15.5 किलोमीटर प्रतिघंटा है। भागलपुर के अलावा यही हाल कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के जिलों का भी है।
इससे पूर्व बुधवार को झमाझम बारिश हुई। दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल कर रख दी। 18.4 एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद शहर के कई मुहल्लों में जल जमाव की स्थिति दिखी, तो कई जगहों पर सड़कें कीचड़मय हो गई। भोलानाथ पुल सहित कई जगहों पर जल जमाव के कारण नालियों का पानी सड़क पर आ गया। वहीं, पेयजल आपूर्ति का पाइप बिछाने के लिए खोदी गई सड़क बारिश के बाद चलने लायक नहीं रह गई।
तिलकामांझी से बरारी तक आने वाली सड़क पर बरसात के बाद दोपहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया। सड़क पर किचड़ के कारण हुई फिसलन ने साइकिल और मोटर साइकिल सवारों की परेशानी बढ़ा दी। वहीं, नाथनगर से विश्वविद्यालय तक आने वाली सड़क की स्थिति भी दयनीय हो गई। कीचड़ के कारण हुई फिसलन की वजह से बाइक सवार वैकल्पिक मार्ग ढूंढते नजर आए। बाइक सवार रवींद्र कुमार, संजय कुमार, गुड्डू कुमार आदि ने कहा कि शहर की सभी सड़कें खोद कर छोड़ दी गई है। पाइप बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत में लापरवाही बरती जा रही है। अधिकारी बारिश के बाद बाइक या साइकिल से इन सड़कों से होकर गुजरें, तब उन्हें आम लोगों की परेशानियों का अंदाजा होगा।