Move to Jagran APP

Bhagalpur Weather Alert: कल से बारिश की संभावना, क्‍या गणतंत्र दिवस पर मौसम का मिलेगा साथ? जानिए पूर्वानुमान

Bhagalpur Weather Alert पूर्व बिहार सीमांचल और कोसी के जिलों में 23 जनवरी से बारिश होने की संभावना है। आज भी ठंड है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर मौसम का साथ मिलेगा। बारिश नहीं होगी। ठंड के कारण परेेशानी हो रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 06:39 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 02:33 PM (IST)
Bhagalpur Weather Alert: कल से बारिश की संभावना, क्‍या गणतंत्र दिवस पर मौसम का मिलेगा साथ? जानिए पूर्वानुमान
ठंंड होने के कारण भागलपुर में अलाव तापते लोग।

संवाद सहयोगी, भागलपुर। गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। ठंड भी कम रहेगी। लोग खूशनुमा माहौल में गणतंत्र दिवस मनाएंगे। हालांकि शहर में 23 और 24 जनवरी को बारिश होने के आसार हैं। ठंड की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। थोड़ा कम होने के आसार हैं।

loksabha election banner

तेज हवा के साथ शीतलहर चलेगी। लगातार कई दिनों से ऐसा मौसम रहने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह में काफी ठंड रहती है। दोपहर में धूप निकलती है तब राहत मिलती है। शाम होते ही शीतलहर चलने लगती है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 23 और 24 को शहर में बारिश होने की संभावना है। अभी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। पहाड़ी क्षेत्रों से पछुआ हवा बर्फीली ठंड ला रही है। इस कारण ऐसी स्थित बनी हुई है। उन्होंने बताया कि आसमान में बादल छाए रहेंगे, जिससे धूप और छांव की स्थिति बनी रहेगी। कोहरे का असर भी दिखेगा। दिन में थोड़ी राहत होगी, लेकिन शाम से देर सुबह तक कनकनी बनी रहेगी। तीन चार दिन बाद से धीरे-धीरे ठंड से राहत मिलेगी।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 , न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 97 प्रतिशत आद्रता के साथ 8.4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिण पूर्व हवा चल रही है।

इसके अलावा पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी के जिलों में आज सुबह से ही काफी ठंड है। सुबह देर से धूप खिली। हालांकि कोहरा नहीं है। 

बांका जिले में पिछले एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद शुक्रवार को धूप निकलने के साथ ही पछिया हवा की रफ्तार कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार और रविवार को जिले में बूंदा-बांदी के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट हो सकती है।केवके के मौसम विज्ञानी जुबुली साहू ने बताया कि 22 और 23 जनवरी को जिले में बूंदा-बांदी के साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ से नौ के बीज रहेगा। इससे ठंड और बढ़ जाएगी। शुक्रवार की सुबह कोहरे के कारण सूर्य लगभग दस बजे के बाद ही निकली। सुबह में ठंड कुछ ज्यादा थी। आसमान में बादल छाए रहने और पछिया हवा की रफ्तार कम होने से लोगों को ठंड का एहसास कुछ कम रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.