Move to Jagran APP

कई रंग छोड़ गया भागलपुर रंग महोत्सव, जानिए... किनको मिला सम्मान Bhagalpur News

आठवें रंग महोत्‍सव का भागलपुर में समापण हो गया। इस महोत्‍सव में कई राज्‍यों के कलाकारों ने भाग लिया। अगले साथ इसके भी भव्‍य आयोजन करने का सभी ने संकल्‍प लिया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 01:44 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 02:11 PM (IST)
कई रंग छोड़ गया भागलपुर रंग महोत्सव, जानिए... किनको मिला सम्मान Bhagalpur News
कई रंग छोड़ गया भागलपुर रंग महोत्सव, जानिए... किनको मिला सम्मान Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। आठवें रंग महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। यह महोत्सव भागलपुर में कई रंग छोड़ गया। चार दिनों तक रेशमी शहर में कलासाधकों का 'लघु भारत' दिखाई दिया। इस दौरान 14 राज्यों की कला और संस्कृति का परिचय एक ही स्थान पर देखने को मिला। गीत-संगीत, कला, नाट्य का अद्भुत संगम रहा। नाट्य के माध्यम से जीवन में नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय धरोहरों की महत्ता को समझाने का प्रयास किया गया।

loksabha election banner

इस दौरान महोत्सव के समापन सत्र को संबोधित करते हुए शिक्षाविद् राजीवकांत मिश्रा ने कहा कि शहरवासियों की सहयोग से महोत्सव सफलतापूर्वक चला। अगले साल भी रंग महोत्सव का सफल संयोजन होगा। कलाकेंद्र के प्राचार्य कपिलदेव रंग ने कहा कि आयोजन समिति ने रंगमंच को सुदृढ़ करने और व्यावसायिक कलाकारों को मंच प्रदान करने की दिशा में छोटा सा प्रयास किया गया। यह महोत्सव पारंपरिक संस्कृति को समाज से जोड़ता है।

ये लोग थे उपस्थित

महोत्सव के आयोजन समिति के अध्यक्ष रामशरण, तरुण घोष, देवाशीष बनर्जी, शिव लाल सागर, प्रसून कुमार दास, जगतराम साह कर्णपुरी, रीना दत्ता, ममता, त्रिलोक प्रियदर्शी, अजय कुमार यादव, डॉ. अशोक कुमार आलोक, डॉ. त्रिपुरारी, सुनील कुमार, रवींद्र कुमार, रवि कुमार, दीपक कुमार, रमेश कुमार, सत्येंद्र भास्कर, धीरज शर्मा आदि।

इन संस्थानों को मिला पुरस्कार (नाटक के लिए)

पहला पुरस्कार : दलाई लामा आर्ट एंड कल्चर सोसायटी (मणिपुर) को नाटक मनोभाव मार्गदर्शन के लिए।

दूसरा पुरस्कार : अलापन दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) को बांग्ला नाटक आभार गुप्त धन के लिए।

तीसरा पुरस्कार : मंच दूतम संस्था (वाराणसी, उत्तर प्रदेश) को बेवफा के लिए।

चौथा पुरस्कार : रवींद्रनगर युद्ध नाट्य संस्था और शहीद स्मृति संघ (पश्चिम बंगाल) को सोनम मनी के लिए।

पांचवां पुरस्कार : रवींद्र भारती कल्चरल एसोसिएशन (ओडिशा) को साथी लांच चाणक के लिए।

इन कलाकारों को किया गया सम्मानित

-रंग मित्र : मानिकपुर के निदेशक धनवीर सिंह को।

-रंग रत्न : पटना के रवि स्वरूप और मुंगेर के शत्रु आर्य को।

-रंगपुर सम्मान : कोलकाता के बरनाली कर्मकार को।

-रंग सम्मान : कटिहार की ममता कुमारी और मुंगेर के बिलाल खान को।

-रामदेव मंडल स्मृति सम्मान : ओडिशा के धनेश्वर साहू को।

-पीएम पांडा स्मृति सम्मान : ओडिशा के हेमंत दास को। -मूलचंद जायसवाल उर्फ मास्टर राणा स्मृति सम्मान : ओडिशा के जितेंद्र को।

-रंग सेतु सम्मान : उत्तर प्रदेश के अजय रोशन को।

रंग जुलूस में भागलपुर को चौथा पुरस्कार

रंग महोत्सव में तीसरे दिन शहर में निकाले गए रंग जुलूस के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार रवींद्र भारती कल्चरल इंस्टीट्यूट ओडिशा को प्रथम पुरस्कार, दलाई लामा आर्ट एंड कल्चरल सोसायटी मणिपुर को द्वितीय पुरस्कार, नृत्यांजलि पटना को तृतीय पुरस्कार व भागलपुर के योजना पब्लिक स्कूल को चौथा पुरस्कार मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.