Move to Jagran APP

Bhagalpur Politics : हबीबपुर, सबौर, पीरपैंती और अकबरनगर बने नगर पंचायत, जानिए... क्‍या है मानक

नवगछिया नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा कई पंचायत जुड़ेंगे। सुल्तानगंज नगर परिषद में जुड़ा अब्जूगंज ग्राम पंचायत। जिलाधिकारी प्रणव कुमार के प्रस्ताव पर सरकार ने लगाई मुहर। 40 हजार जनसंख्या कम से कम होनी चाहिए नगर परिषद के लिए।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 10:01 AM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 10:01 AM (IST)
Bhagalpur Politics : हबीबपुर, सबौर, पीरपैंती और अकबरनगर बने नगर पंचायत, जानिए... क्‍या है मानक
33 के करीब हो जाएगी नवगछिया नगर परिषद में वार्डों की संख्या

जागरण संवाददाता, भागलपुर। नवगछिया नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा मिल गया है। पीरपैंती प्रखंड के महेशराम पंचायत, जगदीशपुर प्रखंड के हबीबपुर पंचायत, सुल्तानगंज प्रखंड के अकबरनगर पंचायत और सबौर को नगर पंचायत बनाया गया है। सुल्तानगंज नगर परिषद का विस्तार अब्जूगंज तक होगा। जिलाधिकारी प्रणव कुमार के प्रस्ताव पर सरकार ने मुहर लगा दी है। इसके साथ ही जिले में पंचायतों व वार्डों की संख्या घट जाएगी। जबकि नगर पंचायत व नगर परिषद की संख्या बढ़ जाएगी। नगर विकास व आवास विभाग ने डीएम से नगर पंचायत और नगर परिषद के संबंध में प्रस्ताव मांगा था। साथ ही 12 हजार से अधिक की आबादी वाले पंचायतों की सूची भी मांगी थी। जिसके बाद डीएम के स्तर से विभाग को सूची उपलब्ध करा दी गई थी।

loksabha election banner

क्या है मानक

नगर परिषद के लिए कम से कम 40 हजार जनसंख्या होनी चाहिए। 2011 की जनगणना के अनुसार नवगछिया नगर पंचायत की आबादी 49 हजार है। नौ वर्षों में नवगछिया की आबादी 65 हजार के करीब हो गई है। नवगछिया नगर पंचायत में अभी 23 वार्ड हैं। नगर पंचायत के गठन से पूर्व नवगछिया बाजार अधिसूचित क्षेत्र में शामिल है। नवगछिया नगर परिषद में पकरा, तेतरी, गोसाईगांव व अरनाचक टोला को जोड़ा गया है। पकरा व तेतरी का एक चौथाई इलाका और गोसाईगांव का हरनाथचक टोला को नगर परिषद में शामिल किया गया है। इसके बाद नवगछिया नगर परिषद में वार्डों की संख्या 33 के करीब हो जाएगी। वहीं सुल्तानगंज नगर परिषद में अब्जूगंज ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है। यहां की 4466 जनसंख्या नगर परिषद के दायरे में आ जाएंगे।

आठ हो जाएगी नगर निकायों की संख्या

चार पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद नगर निकायों की संख्या चार से बढ़कर आठ हो जाएगी। अभी सुल्तानगंज, नवगछिया और कहलगाव को नगर निकाय का दर्जा प्राप्त है। भागलपुर नगर निगम क्षेत्र है।

ये क्षेत्र जुड़ जाएंगे नगर पंचायत से

- हबीबपुर नगर पंचायत : जगदीशपुर, जमनी, खीरीबांध व इमामपुर पंचायत।

- अकबरनगर नगर पंचायत : अकबरनगर, हरियो व गौरीपुर चौर का क्षेत्र।

- सबौर : एनएच से बरारी, होली फैमिली से सुल्तानपुर, भिट्ठी व फतेहपुर।

- पीरपैंती : महेशराम, हरिणकोल, रिखावपुर, ओलापुर, चौधरीडीह व बसंतटोल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.