Move to Jagran APP

भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: सुल्तानगंज, गोपालपुर और इस्माइलपुर प्रखंड में वोटिंग शुरू, 441 मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक पड़ेंगे वोट

भागलपुर के सुल्‍तानगंज गोपालपुर और इस्‍माइलपुर प्रखंड में आज वोट डाले जा रहे हैं। 32 पंचायतों में मतदान के लिए 441 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। किसी को भी कोई परेशानी न हो इसके लिए...

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sun, 12 Dec 2021 07:21 AM (IST)Updated: Sun, 12 Dec 2021 07:21 AM (IST)
भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव 2021: सुल्तानगंज, गोपालपुर और इस्माइलपुर प्रखंड में वोटिंग शुरू, 441 मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे तक पड़ेंगे वोट
भागलपुर के सुल्‍तानगंज, गोपालपुर और इस्‍माइलपुर प्रखंड में आज वोट डाले जा रहे हैं।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जिले में अंतिम चरण का मतदान 12 दिसंबर को होगा। इस दिन सुल्तानगंज, गोपालपुर व इस्माइलपुर प्रखंड के 32 पंचायतों में मतदान होगा। यहां सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य का चुनाव ईवीएम से होगा, जबकि ग्राम कचहरी के पंच व सरपंच का चुनाव मतपत्र के माध्यम से होगा।

loksabha election banner

चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सुपर जोनल दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को तैनात किया गया है। मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर समाहर्ता राजेश झा राजा व पुलिस अधीक्षक नगर वरीय प्रभार में रहेंगे।

प्रत्येक पंचायत स्तर पर सुरक्षित ईवीएम के लिए कलस्टर बनाया गया है। प्रत्येक कलस्टर पर सुरक्षा को लेकर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी व बल को तैनात किया गया है। मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तकनीकी समस्या आने पर ईवीएम बदलने के लिए प्रत्येक कलस्टर स्थल पर कर्मी और मास्टर ट्रेनर की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त सेक्टर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को लगातार गश्त करने के लिए कहा गया है।

सुल्तानगंज प्रखंड

पंचायत : 18

मतदान केंद्र : 249

मतदान केंद्र भवन : 136

जिला परिषद : 02 पद

पंचायत समिति सदस्य : 24 पद

मुखिया : 18 पद

वार्ड सदस्य : 227 पद

सरपंच : 18 पद

पंच : 227

इस्माइलपुर प्रखंड

पंचायत : 05

मतदान केंद्र : 70

मतदान केंद्र भवन : 41

जिला परिषद : 01 पद

पंचायत समिति सदस्य : 07 पद

मुखिया : 05 पद

वार्ड सदस्य : 70 पद

सरपंच : 05 पद

पंच : 70

गोपालपुर प्रखंड

पंचायत : 09

मतदान केंद्र : 122

मतदान केंद्र भवन : 79

जिला परिषद : 01 पद

पंचायत समिति सदस्य : 12 पद

मुखिया : 09 पद

वार्ड सदस्य : 119 पद

सरपंच : 09 पद

पंच : 119

जिला नियंत्रण कक्ष : 0641-2401114, 0641-2401124, 0641-2401125, 0641-2401126, 0641-2401128, 0641-2401129, 0641-2401115

अनुमंडल नियंत्रण कक्ष नवगछिया

06421-223103

अनुमंडल नियंत्रण कक्ष सदर

0641-2402082

प्रखंड नियंत्रण कक्ष

इस्माइलपुर 6201883781 व गोपालपुर 8677015644

प्रखंड नियंत्रण कक्ष

सुल्तानगंज 9431005533 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.