भागलपुर पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट: पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी क्षेत्र पर सबकी नजर, shocking results
Bhagalpur Panchayat Mukhiya Election Result 2021 बिहार में पंचायत चुनाव के लिए आज से मतगणना जारी है। पांचवें चरण में 38 जिलों के 58 प्रखंडों में पंचायत चुनाव हुआ था। मुखिया सरपंच जिप सदस्य पंचायत समिति सदस्य वार्ड सदस्य व पंच के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो रहा है।
आनलाइन डेस्क, भागलपुर। Bhagalpur Panchayat, Mukhiya Election Result 2021: बिहार के भागलपुर सहित पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरियों के लिए मतगणना जारी है। लगातार परिणाम आ गए हैं। जमुई में नक्सली संगठन को चुनाव परिणाम के बाद झटका लग गया है। नक्सली के स्वजन चुनाव में हार गए हैं। बिहार राज्य के 38 जिलों के 58 प्रखंडों में चुनाव हुए थे। 845 पंचायतों में 92972 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कुछ ही देर बाद से शुरू हो जाएगा। रविवार को पांचवे चरण का मतदान हुआ है। छह पदों के लिए (जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच व पंच) के लिए 61 फीसद मतदान हुआ। मतगणना के परिणामों की जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें। जमुइ, अररिया, बांका, सहरसा से लगातार चुनाव परिणाम आ रहे हैं। अन्य जिलों में भी मतगणना जारी है। भागलपुर में भी मतगणना हो रही है।
चुनाव परिणाम
- जमुई जिला के लक्ष्मीपुर प्रखंड मटिया पंचायत से मुखिया पद पर महामनी देवी 814 वोट से विजयी। महामनी को 2737 तथा ललिता देवी को 1923 मत मिले। मुखिया महेश दास की मौत के बाद पत्नी को सहानुभूति का लाभ मिला है।
- जमुई जिला के लक्ष्मीपुर प्रखंड गौरा पंचायत से संतोषी देवी 169 मतों के अंतर से निर्वाचित हुई है। संतोषी को 1679 तथा सुमित्रा देवी को 1510 मत मिले। निर्वाचित मुखिया संतोषी देवी कुख्यात गोरेलाल तांती की पत्नी है।
- जमुई जिला के लक्ष्मीपुर प्रखंड के चिनवेरिया पंचायत से अश्वनी कुमार सिंह मुखिया बने। दूसरे नंबर पर गणेश दास रहे।
- सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड के गम्हरिया पंचायत से फूलो देवी मुखिया पद के लिए निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 1018 मत मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी कमला देवी ने 975 मत प्राप्त किया।
- अररिया प्रखंड के जमुआ पंचायत से मुखिया पद पर भीम झा चुनाव जीत गए हैं। यहां जीत और हार का अंतर मात्र दो सौ वोट का रहा है।
- जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत चिनवेरिया पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के लिए अरुण कुमार दास ने 2 मतों के अंतर से जदुनंदन पासवान को परास्त कर जीत हासिल कर ली। मड़ैया पंचायत से 2126 मत लाकर शांति देवी बनी मुखिया।
- बांका के अमरपुर प्रखंड के कुशमाहा से चिरंजीवी कर्ण मुखिया पद से जीत गए हैं।
- जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत गौरा भाग 2 से पंचायत समिति सदस्य पद के लिए जनार्दन यादव ने कड़े मुकाबले में जीत का हैट्रिक लगाया है। उन्होंने तीसरी बार मंजू देवी को लगभग 100 मतों से पराजित किया। मटिया पंचायत समिति सदस्य पद से कारे लाल बेसरा तथा गौरा भाग-1 से अंजू देवी को जीत मिली है।
- अररिया के तरौना भोजपुर से पप्पू सिंह फिर मुखिया पद के लिए जीत गए हैं। शरणपुर पंचायत से गुड्डी देवी 600 वोट से मुखिया का चुनाव जीती हैं।
- जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर पंचायत से कुख्यात नक्सली पिंटू राणा के छोटे भाई की पत्नी शोभा देवी चुनाव हार गईं हैं। यहां से सावित्री देवी ने शोभा देवी को 195 मतों से पराजित कर दिया है। सावित्री को 844 तथा शोभा देवी को 649 मत मिले।
- जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत हरला पंचायत से मुखिया पद पर कोमल कुमारी निर्वाचित हुई। उसने निवर्तमान मुखिया सरिता देवी को परास्त किया। नजारी पंचायत से नरेश कोड़ा ने रंजीत विश्वकर्मा को तथा हरला पंचायत से कोमल कुमारी ने सरिता देवी को हरा दिया है। काला पंचायत से रणधीर यादव निर्वाचित हुए।
- बांका के अमरपुर प्रखंड के लक्ष्मीपुर चिरैया पंचायत से मुखिया पद पर सतीश मंडल 200 मतों से जीते। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी देवेंद्र शर्मा रहे।
- लखीसराय के चानन प्रखंड के पंचायत खुटुपार की निवर्तमान मुखिया मीना देवी चुनाव जीत गई है।
- सहरसा के सौर बाजार प्रखंड के खजुरी पंचायत के मुखिया पद के लिए विजयी प्रत्याशी- रणजीत कुमार,
प्राप्त मत-3216, निकटम प्रतिद्वंदी- रीता देवी, प्राप्त मत- 2420। इसके अलावा मुखिया पद के कलिए ही बैजनाथपुर पंचायत से विजयी प्रत्याशी- चंद्र किशोर कुमार प्राप्त मत-2875, निकटम प्रतिद्वंदी- पंकज कुमार प्राप्त मत- 2113।
- बांंका के अमरपुर प्रखंड से गरीबपुर से नरोत्तम तिवारी मुखिया पद से जीत गए हैं।
- कटिहार के प्राणपुर प्रखंड के बरझल्ला पंचायत से रौशन कुमार राम मुखिया पद पर निर्वाचित हुए।
- कटिहार के प्राणपुर प्रखंड के सहजा पंचायत से मुखिया पद पर अंसरा खातून विजयी। पहली बार दर्ज की जीत।
- कटिहार के प्राणपुर प्रखंड से जिला परिषद पद पर सईदुल निशा जीती।
- अररिया ज़िला परिषद क्षेत्र संख्या 18 से आकाश राज फिर से बने ज़िला पार्षद।
- सहरसा के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 15 से अमर यादव की पत्नी मधुलता कुमारी ने जीत दर्ज की। निवर्तमान जिप अध्यक्ष अड़हुल देवी छठे स्थान पर रही।
- कटिहार के प्रखंड- प्राणपुर, पंचायत- बरझल्ला, पद- मुखिया, रौशन कुमार राम विजयी। वहीं, सहजा प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र सं-08 से पंचायत समिति सदस्य पद पर हारूण विजयी।
- कटिहार के प्राणपुर प्रखंड के सहजा पंचायत, पद- मुखिया, आसनारा बीबी (विजेता)। प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र सं-09 से पंचायत समिति सदस्य पद पर मो रफिक।
- सहरसा के सौर बाजार प्रखंड से मुखिया पद के लिए तीरी पंचायत से विजयी प्रत्याशी- हरि नंदन सादा, प्राप्त मत-2347, निकटम प्रतिद्वंदी- दिलिप सादा, प्राप्त मत- 1395। चंदौर पूर्वी से मुखिया पद के लिए विजयी प्रत्याशी- मीरा कुमारी, प्राप्त मत-2602, निकटम प्रतिद्वंदी- नूतन कुमारी, प्राप्त मत- 1394।
- बांका अमरपुर प्रखंड के बैजूडिह पंचायत से मुखिया पद पर राजेंद्र हरिजन दूसरी बार 800 मतों से जीते।
- बांका के अमरपुर मध्य से जिला परिषद सदस्य बनीं पूजा कुमारी।
- खगड़िया, जिला परिषद क्षेत्र संख्या 11 से पूर्व जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव विजयी हुए।
- बांका अमरपुर के भदरिया से नेहा निधि मुखिया बनी। पवई से तोहिदा खातून मुखिया बनी।
- कटिहार के बलराम प्रखंड के महिशाल पंचायत से मनोज कुमार दास मुखिया पद पर जीते। वहीं, किरोरा पंचायत से रेहाना नाज दोबारा मुखिया पद पर जीत गईं हैं।
- सहरसा जिला परिषद क्षेत्र संख्या 16 से इन्द्र कला कुमारी ने काजल कुमारी को पराजित कर दिया है।
- पूर्णिया के केनगर-बिठनौली पश्चिम पंचायत से मुखिया पद से बमबम महतो चुनाव जीते।
- बांका के अमरपुर प्रखंड के सुल्तानपुर से नोसबा खातून मुखिया पद से जीती। भीखनपुर से वंदना देवी मुखिया बनी।
- अररिया बोची पंचायत से अली हसन पौआ मुखिया का चुनाव जीते।
- पूर्णिया - धनौली पूर्व पंचायत से नुसरत परवीन मुखिया पद के लिए चुनाव जीती। कला पंचायत से राजेश साह मुखिया चुने गये।
- पूर्णिया : केनगर-पोठिया रामपुर पंचायत के मुखिया पद पर मु रियाज निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने इन्द्र भूषण कुमार उर्फ बीरू मेहता को 213 मतों से पराजित किया। निवर्तमान मुखिया मसूद आलम तीसरे पर रहे।
- अरारिया प्रखंड के अररिया बस्ती पंचायत से शाद अहमद बबलू मुखिया निर्वाचित हो गए हैं।
- अररिया के रामपुर मोहनपुर पूर्वी से मु ज़ुबैर आलम मुखिया निर्वाचित ।
- बांका के अमरपुर प्रखंड के महादेवपुर से कुमारी रंजू कुमारी मुखिया बनी।
- बांका अमरपुर दक्षिणी से सुजाता वैद्य बनी जिला परिषद सदस्य।
- बांका अमरपुर प्रखंड के उत्तरी से कल्पना भारती जिला परिषद बनी।
- पूर्णिया: केनगर प्रखंड मे जीते मुखिया - 1.बेला रिकाबगंज- डा चंचल देवी 2.परोरा- अवध लाल सिंह 3. बिठनौली पश्चिम- सुशील मेहता 4.गोकलपुर- नीरज कुमार 5. गणेशपुर- अंजनी कुमार पासवान 6.पोठिया रामपुर- मोहम्मद रिजवान 7.काझा- राजेश साह 8.बिठनौली पूरब-नुसरत परवीन 9.जगनी- मंगल ऋषि
- पूर्णिया: जिला परिषद क्षेत्र के जीते प्रत्याशी 1.क्षेत्र संख्या 15 से- जुबेर आलम 2.क्षेत्र संख्या 17 से- रइसुल आजम उर्फ बाबूल
चुनाव परिणाम की हो रही घोषणा
भागलपुर के बिहपुर प्रखंड के बिहपुर मध्य पंचायत से मुखिया प्रत्याशी मनोज कुमार ने चुनाव जीत लिया है। जबकि नारायणपुर प्रखंड के रायपुर पंचायत से सिंधु शर्मा ने मुखिया का विजयश्री ले लिया है। इसी प्रखंड के भवानीपुर पंचायत से ममता कुमारी और जयपुर चुहर पंचायत से रंजीता कुमारी मुखिया के पद पर जीत हासिल कर लिया है। नारायणपुर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य दो नंबर से सच्चिदानंद शर्मा एक से कांति देवी, 11 से रंजू राज ने चुनाव जीत लिया है। बिहपुर प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य में 12 नंबर से भीमा देवी और 13 नंबर से पूनम देवी, 10 नंबर से शहनाज खातून ने चुनाव जीत लिया है।
नवनिर्वाचित मुखिया - जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड
मटिया- महामणी देवी, गौरा- संतोषी देवी, चिनवेरिया- अश्विनी कुमार सिंह, मड़ैया- शांति देवी, आनंदपुर- सावित्री देवी, नजारी- नरेश कोड़ा, हरला - कोमल कुमारी, काला- रणधीर यादव, पिडरौन- उपेंद्र यादव, ककनचौर- सुलेखा देवी, दिग्घी- पुष्पा देवी, मोहनपुर- वीणा कुमारी, खिलार- बलराम सिंह। इसके अलावा लक्ष्मीपुर जिला परिषद क्षेत्र संख्या दो से लक्ष्मी देवी चुनाव जीत गईं हैं।
पूर्व जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव भारी मतों से विजयी
खगडिय़ा। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 11 पर सभी की नजरें टीकी हुई थी। यहां से कई दिग्गज चुनाव मैदान में थे। लेकिन जीत पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव को मिली। इससे आने वाले समय में जिला परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव भी काफी दिलचस्प होने वाला है। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 11 से सात प्रत्याशी मैदान में थे। कृष्णा कुमारी यादव को 15,019 और निकटतम प्रतिद्वंदी लता देवी को 6914 मत मिले। कृष्णा कुमारी यादव 9,105 मतों से विजयी रही। तीसरे स्थान पर ऋतु कुमारी को 5126 मत मिले।