Move to Jagran APP

भागलपुर पंचायत चुनाव परिणाम 2021: पूर्व ब‍िहार, कोसी और सीमांचल का रिजल्‍ट, चौंकाने वाले आ रहे नतीजे

Bhagalpur Panchayat Mukhiya Chunav 2021 तीसरे चरण में ब‍िहार में हुए पंचायत चुनाव का चुनाव परिणाम के नतीजे लगातार आ रहे हैं। मुखिया जिला परिषद सदस्‍य सरपंच पंचायत समिति सदस्‍य वार्ड सदस्‍य व पंच के चुनाव का रजल्‍ट आना शुरू हो रहा है। कई परिणाम चौंकाने वाले हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 07:45 AM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 10:32 PM (IST)
भागलपुर पंचायत चुनाव परिणाम 2021: पूर्व ब‍िहार, कोसी और सीमांचल का रिजल्‍ट, चौंकाने वाले आ रहे नतीजे
ब‍िहार पंचायत चुनाव परिणाम 2021, विजयी प्रत्‍याशी।

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। बिहार में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में आठ अक्‍टूबर को का मतदान हो रहा है। मतदान हुआ था। आज यहां की मतगणना की जा रही है। ब‍िहार के पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी की बात करें तो मतगणना जारी है। बारी-बारी से रिजल्‍ट भी निकल रहा है। बता दें कि सहरसा के पतरघट प्रखंड, सुपौल के छातापुर प्रखंड, पूर्णिया के बी.कोठी और भवानीपुर प्रखंड, मधेपुरा केगमहरिया और घैलाढ प्रखंड, खगड़िया के गोगरी और परबत्ता प्रखंड, कटिहार के कोढ़ा प्रखंड, मुंगेर के संग्रामपुर प्रखंड, अररिया के रानीगंज प्रखंड,जमुई के जमुई और गौद्धौर, भागलपुर के सन्हौला प्रखंड, लखीसराय के हलसी, बांका के रजौन प्रखंड का आज परिणाम लगतार आने शुरू हो गया है। मुखिया, जिला परिषद सदस्‍य, सरपंच, पंचायत समिति सदस्‍य, वार्ड सदस्‍य व पंच पद के लिए नतीजों ने सभी को चौंका द‍िया है। मतगणना कल भी जारी रहेगा।      

prime article banner

चुनाव परिणाम 

  • मुंगेर के संग्रामपुर प्रखंड के दुरमटटा पंचायत के निवर्तमान मुखिया रामसनेही पराजित हो गए। सुबोध यादव चुनाव जीत गए हैं। सुबोध यादव-776 वोट, रामस्नेही यादव - 671 वोट। 105 वोट के अंतर से हार जीत। 
  • सहरसा के पतरघट प्रखंड के धबौली पूर्वी पंचायत से समता देवी को पराजित कर उषा देवी बनी मुखिया। उषा देवी को 990 और समता देवी से 938 मत मिले। समता देवी यहां की मुखिया थीं।
  • सहरसा  के पधबौली दक्षिणी पंचायत के मुखिया रमेशचंद्र राणा बने। वे पहले जिला परिषद सदस्य थे।रमेशचंद्र राणा को 1316 वोट मिले हैं। जबकि सुधीर कुमार सिंह को 1106 मत।
  • बांका के रजौन प्रखंड के मझगांय डरपा पंचायत से पंचायत समिति पद के लिए अन‍िता देवी विजयी हुईं।  वहीं मुखिया पद के लिए मृत्‍युंजय कुमार जीते। निवर्तमान मुखिया मृत्‍युंजय कुमार ने सदानंद सिंह को हराया। दिगंबर मिश्र तीसरे स्‍थान पर रहे। दिगंबर मिश्र ने भी यहां से दो बार मुख‍िया रहे चुके हैं।
  • बांका के रजौन प्रखंंड के सिंहनान से रविंंद्र वर्मा उर्फ रवि वर्मा मुखिया बने।
  • लखीसराय के हलसी प्रखंड के भनपुरा पंचायत से रंजीत पासवान उर्फ राजू पासवान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान मुखिया पारस पासवान को पराजित कर दिया। रंजीत ने पारस पासवान को 876 मतों से पराजित कर दिया।
  • लखीसराय के हलसी प्रखंड धीरा पंचायत से गोपाल कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्वतमान मुखिया सदानंद सिंह को पराजित कर दिया है। हार जीत का अंतर पांच सौ मतों का है। 
  • सहरसा के पतरघट प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 से संतोष कुमार विजयी हुए। पतरघट पंचायत से मुखिया सोनम कुमारी बनीं। सोनम कुमारी को 2153 और निकटतम प्रतिद्वंदी को 1552 मत मिले। जिप सदस्य संतोष कुमार को 5147 और निकटतम प्रतिद्वंदी प्रीतलाल यादव को 3085 मत मिले।
  • मधेपुरा के गम्हरिया प्रखंड के बभनी पंचायत से दीप नारायण यादव मुखिया पद से विजयी हुए हैं। दीपनारायण यादव को 1894 मत मिला। जबकि संतोष सिंह को 1778 मत प्राप्त हुआ।
  • मधेपुरा के घैलाढ़ प्रखंड के श्रीनगर पंचायत से मुखिया पद से गौरी देवी की जीत हुई है। गौरी देवी को 793 मत व प्रतिद्वंदी रामचंद्र यादव को 733 मत मिले हैं। 
  • अररिया से सीता देवी (पति अविनाश मंगलम) जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 से विजयी हुए।
  • अररिया के बगुलहा से प्रिंंस विक्टर मुखिया पद के ल‍िए चुनाव जीत गए हैं।
  • भागलुपर के सन्‍हौला प्रखंड के भुढ़िया पंचायत के मुखिया का काउंटिंग हो रहा है। इसके बाद पोठिया का होगा।
  • कटिहार के कोढ़ा प्रखंड के विषहरिया पंचायत से अभिनंंदनन सिंह मुखिया पद पर विजयी। उन्‍होंने निकटतम प्रतिद्वंदी रविंद्र सिंह को हरा दिया। 164 मतों अंतर से हार जीत हुआ है। 
  • जमुई जिला अंतर्गत सदर प्रखंड के मंझवे पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया मंजू देवी। 
  • बांका के रजौन उत्‍तरी से जिला परिषद पद के लिए विभा देवी जीतीं। वे रजौन प्रखंड जदयू अध्‍यक्ष राघवेंद्र सिंह की पत्‍नी हैं।  
  • भागलपुर के सन्‍हौला पंचायत से झरना देवी मुखिया पद पर जीत गईं हैं।
  • बांका रजौन प्रखंड के आमहारा से मुखिया पद के लिए अजीत स‍िंंह जीते। 
  • सहरसा के पतरघट प्रखंड के जिप क्षेत्र संख्या 11 से मिथिलेश राणा जीते। मिथिलेश राणा को 5355 और मोहन सिंह को 4408 मत प्राप्त हुआ।
  • सहरसा के पतरघट प्रखंड के विशनपुर पंचायत से गंगाराम मुखिया बने। गंगाराम को 1191 और शंभू पासवान 1045 मत प्राप्त हुआ।
  • पूर्णिया के दो पंचायत का परिणाम घोषित किए गए हैं। ग्राम पंचायत मुलकिया से तलहत रहमानी और ठाकुर चंदन सिंह दिवरा धनी जीत गए हैं। दोनों मुखिया बन गए हैं। 
  • लखीसराय के हलसी प्रखंड बल्लोपुर पंचायत से राजाराम शर्मा ने अपने निर्वतमान मुखिया शिवेंद्र कुमार को 387 मतों से पराजित किया।
  • लखीसराय के हलसी प्रखंड के 10 में से चार पंचायत के चुनाव परिणाम आ चुके हैं, जिसमें चारों से निवर्तमान मुखिया की हार हुई है।
  • भागलपुर के सन्‍हौला प्रखंड के विजयी मुखिया - ताडर से पुनम देवी, महेशपुर घनश्यामाचक से गीता देवी, फाजिलपुर सकरामा से शोभा देवी, कमालपुर सीज्जत से संजीदा खातून, भुड़िया महीयामा से मुन्ना मंडल, माधोपुर बथानी से मंजर आलम, अमडीहा  से शौकत अंसारी
  • कटिहार के कोढ़ा प्रखंड के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या पांच से जिला परिषद पद पर रेशमी सिंह विजयी।
  • लखीसराय के हलसी प्रखंड सिरखिंडी पंचायत से निर्वतमान मुखिया रंजु देवी हारी। उन्‍हें कुंती देवी ने 511 मतों से पराजित कर दिया है।
  • मुंगेर संग्रामपुर प्रखंड के पंचायत चुनाव के परिणाम (मुखिया पद) - दुरमटटा पंचायत, सुबोध यादव को 776 वोट मिले, रामस्नेही यादव को 671 वोट मिला, 105 वोट से हारे। बढौनिया पंचायत से वीर कुंवर सिंह को मिले 1155, 434 मत से जीत, नितिन झा 721 मत मिले। बलिया पंचायत से सारिका देवी को मिले 1697 वोट, 127 वोट से जीत, किरण देवी 1570 मत मिला।  कटियारी पंचायत से  सावित्री देवी को मिले 1668 वोट, जीती 581 मत से, शोशिला देवी 987 मत मिले। ददरीजाला पंचायत से पिंटू मंडल को मिले 1632 मत

    जीते 87 मत से, चंदन मंडल 1545 मत मिले। रामपुर पंचायत से खुशबू राय को मिले 1822 मत, जीत 410 मत से, नवीता देवी 1412 मत मिले। दीदारगंज पंचायत से खुशबू राय को मिले 2056 मत, जीत 736 मत से, उजागर दास 1320 मत मिले। दुर्गापुर पंचायत से हरिनंदन यादव को मिले 1474 मत, जीत 564 मत से, विजय कुमार यादव 910 मत मिले। झिकुली पंचायत से संजु कुमारी को मिले 1874 मत जीत 882 मत से, मंजु देवी 992 वोट मिले, कुसमार पंचायत से नुतन कुमारी को मिले 1114 मत, जीत 89 मत से, अनिता कुमारी 1025 मत मिले।

    जिला परिषद क्षेत्र संख्या 14 से - ब्यूटी विश्वास को मिले 14242, जीत 5147 मत से, पूनम भारती 9095 मत मिले। 10 मुखिया में छह नए चेहरा- -एक जिला परिषद सीट पर निर्वतमान का कब्जा। 

  • कटिहार निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष गुड्डी देवी कोढ़ा प्रखंड के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या पांच से जिला परिषद का चुनाव हार गईं हैं। उन्‍हें रश्मि सिंह ने पराजित किया।
  • बांका रजौन के खैरा पंचायत से रानी देवी मुखिया पद पर जीत गईं हैं। 
  • जमुई के काकन पंचायत से इंदु देवी निर्वाचित घोषित की गई है।
  • कटिहार के कोढ़ा प्रखंड के रजवाड़ा व मुसापुर पंचायत में वार्ड सदस्य चुनाव में दो प्रत्याशियों को बराबर मत आने से टास के जरिये जीत-हार का फैसला होगा। 
  • सहरसा के पतरघट प्रखंड के गोलमा पश्चिम पंचायत से रिमझिम कुमारी को पराजित अणु देवी मुखिया बनीं। पामा पंचायत में निरंजन कुमार को पराजित कर विनोद कुमार बने मुखिया।
  • अरर‍िया के रानीगंज प्रखंड के 30 पंचायतों में से अबतक घोषित परिणाम इस प्रकार है- पंचायत खरसाही से मुखिया प्रत्याशी - तमन्ना खातून 2740 विजेता, उपविजेता कारी देवी 2100,  अंतर 640। पंचायत का नाम-पचीरा, प्रत्याशी (विजेता) - प्रमिला देवी, प्राप्त मत -2809, प्रत्याशी (द्वितीय स्थान)- नीलम देवी--प्राप्त मत--2432, जीत हार का अंतर- 377, दोबारा जीते। 3. पंचायत का नाम बिशनपुर, मुखिया प्रत्याशी (विजेता)-- सत्यनारायण यादव--प्राप्त मत 2361, प्रत्याशी (द्वितीय स्थान)- सरोज मेहता प्राप्त मत 2300, जीत हार का अंतर- 61, 4. पंचायत का नाम -परसाहाट, प्रत्याशी(विजेता)-- अनमोल रजक --प्राप्त मत --1212, प्रत्याशी (द्वितीय स्थान)- आनंद कुमार --प्राप्त मत--649, जीत हार का अंतर- 563, 5.पंचायत का नाम -बागुलाहा, प्रत्याशी (विजेता)-- प्रिंस विक्टर --प्राप्त मत --2582, प्रत्याशी (द्वितीय स्थान)- रीता देवी देवी--प्राप्त मत--1029, जीत हार का अंतर- 1553, दोबारा जीते बागुलाहा से। पंचायत का नाम -परमानंदपुर

    प्रत्याशी(विजेता)-- मो .अरशद --प्राप्त मत --961, प्रत्याशी (द्वितीय स्थान)- मिथिलेश झा --प्राप्त मत--892

    जीत हार का अंतर-69, दोबारा जीते, पंचायत का नाम -हांसा, प्रत्याशी(विजेता)-- स्वेता सिंह --प्राप्त मत --1685, प्रत्याशी (द्वितीय स्थान)- देवकी देवी --प्राप्त मत--1458, जीत हार का अंतर- 227, दो बारा जीते, 

    8. पंचायत का नाम -बिस्टोरिया, प्रत्याशी(विजेता)-- अनिता देवी --प्राप्त मत --2630, प्रत्याशी (द्वितीय स्थान)- बीना देवी --प्राप्त मत--2243, जीत हार का अंतर-387, 9.पंचायत का नाम -भोड़हा, प्रत्याशी(विजेता)-- कलानंद ऋषिदेव--प्राप्त मत --3546, प्रत्याशी (द्वितीय स्थान)- सहेन्द्र ऋषिदेव --प्राप्त मत--2399, जीत हार का अंतर-1147, 10. पंचायत का नाम -कोशकपुर दक्षिण, प्रत्याशी(विजेता)-- कुणाल कृष्ण गुड्डू --प्राप्त मत --2150, प्रत्याशी (द्वितीय स्थान)- दुःखमोचन यादव --प्राप्त मत--650

    जीत हार का अंतर-1500, मात्र 24 वर्ष का युवा है। जिला परिषद का परिणाम- जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10

    प्रत्याशी(विजेता)-- सीता देवी --प्राप्त मत --14285, प्रत्याशी (द्वितीय स्थान)- सोनी भारती --प्राप्त मत--6576

    जीत हार का अंतर- 7709,

  • अररिया जिला परिषद क्षेत्र संख्या 19, प्रत्याशी (विजेता)-- अमन राज --प्राप्त मत --6451, प्रत्याशी (द्वितीय स्थान)- अशोक पासवान --प्राप्त मत--6208, जीत हार का अंतर- 243। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 20

    प्रत्याशी (विजेता)-- सहीदन --प्राप्त मत --8662, प्रत्याशी (द्वितीय स्थान)- प्रज्ञा राज --प्राप्त मत--8271

    जीत हार का अंतर- 391। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.