Move to Jagran APP

भागलपुुर पंचायत चुनाव 2021 परिणाम: सन्‍हौला प्रखंड के जिला परिषद सदस्य और मुखिया के आए अप्रत्‍याशित रिजल्‍ट, जानिए... किसने किसको हराया

भागलपुुर पंचायत चुनाव 2021 परिणाम तीसरे चरण में भागलपुर के सन्‍हौला प्रखंड में चुनाव हुआ था। सन्‍हौला के दोनों निवर्तमान जिला परिषद सदस्य हार गए। मुखिया के परिणाम भी चौंकाने वाले हैं। एक पंचायत में मुख‍िया पद के दो प्रत्‍याशी को बराबर मत आ गए।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 06:51 AM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 06:51 AM (IST)
भागलपुर के सन्‍हौला प्रखंड के पंचायत चुनाव परिणाम।

संवाद सूत्र, सन्हौला (भागलपुर)। बिहार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण और भागलपुर जिले के दूसरे चरण के सन्हौला प्रखंड का मतगणना परिणाम बिहार कृषि महाविद्यालय सबौर मैं संपन्न हुआ। सन्हौला के दो जिला परिषद सदस्यों में से दोनों नए चेहरे जीत कर आए। जिला परिषद सदस्य भाग पश्चिमी से नाज़नी नाज ने पूर्व जिप सदस्य माला देवी को हराया। जिला परिषद सदस्य पूर्वी भाग में रामानंद सुजीत ने पूर्व जिला परिषद सदस्य मुकेश राम को हराया।

loksabha election banner

मुखिया पदों में से सन्हौला पंचायत का मतगणना में पूर्व मुखिया झरना देवी एवं स्लेहा बेगम दोनों को 1293-1293 मत मिले। जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने टास कर परिणाम की घोषणा की। जिसमें नए चेहरे स्लेहा बेगम मुखिया बने। ताड़र पंचायत में पूनम देवी नए चेहरे ने पूर्व मुखिया चंपा देवी को हराया। फाजिलपुर-सकरामा पंचायत में नये चेहरे शोभा देवी ने रानी देवी को पराजित किया। शोभा देवी के पति विजय मंडल पूर्व में भी मुखिया रह चुके हैं। माधोपुर-बथानी पंचायत में  मंजर आलम अपने सीट को बचाने में कामयाब रहे, मंजर ने बिपिन कुमार को हराया।

वहीं, श्रीचक्र-कमालपुर पंचायत के पुराने मुखिया संजीदा खातून भी अपने सीट को बचाने में कामयाब रहे। संजीदा ने शाइस्ता बेगम को हराया। शाईस्ता के पति पूर्व में मुखिया पद पर हैट्रिक लगा चुके हैं। पोठिया पंचायत में पुराने चेहरे कुंज बिहारी चौधरी ने बाजी मारी। महेशपुर-घनश्यामचक पंचायत से निवर्तमान  मुखिया वर्तिका राज चुनाव नहीं लड़ी थी। इस पंचायत में नए चेहरे गीता देवी ने चुनाव जीती, गीता देवी पूर्व में भी एक बार इस पंचायत से मुखिया रह चुकी है। बड़ी-नाकी पंचायत में नया चेहरा रुकमणी देवी ने पूर्व मुखिया अमीरण को हराया।

भुड़िया-महियामा पंचायत में नया चेहरा मुन्ना मंडल ने पूर्व मुखिया सुलेखा देवी को हराया। चुनाव परिणाम के ठीक एक दिन पूर्व पूर्व मुखिया सुलेखा देवी के पति राजकुमार मंडल व देवर चंदन कुमार को मारपीट मामले में सन्हौला पुलिस ने जेल भेज दिया है। राजकुमार व उनके समर्थकों पर मुखिया प्रत्याशी सपना देवी के नौ सदस्यों को चुनाव के ठीक तीन घंटे पूर्व बुरी तरह मारपीट करने का आरोप था। अमडंडा पंचायत में नए चेहरे प्रमिला देवी ने पूर्व मुखिया प्रियंका भारती को हराया। अमडीहा पंचायत में नए चेहरे शौकत अंसारी ने पूर्व मुखिया शत्रुघ्न सिन्हा को हराकर मुखिया बने। बोड़ा-पाठकडीह पंचायत में नए चेहरे छब्बू हरिजन ने पूर्व मुखिया जगत चौधरी को पराजित किया। धुआवे में पंचायत में नए चेहरे आशीष कुमार ने पूर्व मुखिया विपिन बिहारी सिंह को परास्त किया।

अरार पंचायत में नए चेहरे कृष्ण नंदन सागर जीतकर मुखिया बने। तेलोंन्धा पंचायत में नए चेहरे विनोद सिंह ने पूर्व मुखिया शिव कुमार साह को हराया। सनोखर पंचायत में नए चेहरे बेबी देवी ने पूर्व मुखिया पुष्पलता देवी को पराजित किया। सिलहन-खजुरिया पंचायत में नए चेहरे निरंजन पासवान ने पूर्व मुखिया सुभाष चंद्र भगत को हराया। मदारगंज पंचायत में नए चेहरे प्रभु दयाल साह ने पूर्व मुखिया राजेश सिंह को पराजित किया। कुल मिलाकर देखा जाय तो मतदाताओं ने पूर्व के चेहरे को नकार कर नए चेहरे को पसंद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.