Move to Jagran APP

Bhagalpur Panchayat Election 2021: चुनाव लड़ने के लिए ससुर ने मांगे एक लाख रुपये, नहीं मिला तो बहू को मार डाला

भागलपुर के नवगछिया में एक विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। परवत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक गांव की घटना शव को बोरे में डालकर कुएं में फेंका जांच में जुटी पुलिस। बताया जा रहा ससुर ने अपने बहू से एक लाख रुपये की मांग की थी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 09:32 AM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 09:32 AM (IST)
Bhagalpur Panchayat Election 2021: चुनाव लड़ने के लिए ससुर ने मांगे एक लाख रुपये, नहीं मिला तो बहू को मार डाला
विवाहिता को मार डाला, पति समेत सात नामजद।

संवाद सहयोगी, नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक गांव में पंचायत चुनाव लडऩे के लिए ससुर ने एक लाख रुपये नहीं दिए तो विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को बोरे में डालकर कुएं में फेंक दिया। मृत महिला परवत्ता थाना क्षेत्र के गोनरचक निवासी सर्वेश मंडल की पत्नी नीलम भारती थी। मृतका के पिता कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी अर्जुन मंडल ने पति समेत सात को नामजद किया है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

मृत महिला के पिता कटिहार जिला के फलका थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी अर्जुन मंडल ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व उनकी पुत्री नीलम भारती की शादी गोनरचक निवासी सर्वेश मंडल के साथ हुई थी। जिससे एक पुत्र और पुत्री कुमारी है। नीलम को सर्वेश हमेशा प्रताडि़त करता था। कुछ दिन पहले उसने काजल कुमारी से दूसरी शादी कर ली थी। इस बार पंचायत चुनाव में नीलम भारती वार्ड सदस्य के पद पर खड़ी थी।

सर्वेश मुझसे चुनाव लडऩे के लिए एक लाख रुपये मांग रहा था। रुपये नहीं देने पर पति और ससुराल वालों ने नीलम भारती की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में डालकर उसके दोनों छोर पर 20 -20 र्ईंटें बांधकर कुएं में फेंक दिया। बताया जाता है कि अर्जुन मंडल की छोटी पुत्री दुधैला में रहती है। उसने फोन कर पिता को बताया कि नीलम भारती की हत्या कर शव को फेंक दिया है। अर्जुन मंडल अन्य परिजन के साथ गोनरचक गांव पहुंच कर पुत्री को खोजने लगे। इसकी जानकारी परवत्ता थाना की पुलिस को दी। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारी बात उगल दी। पति की निशानदेही पर पुलिस ने कुएं से शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। अर्जुन मंडल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिसमें पति, बहनोई एमपी यादव, देवर अखिलेश यादव, भांजा सिंटू यादव, सास इलाइची देवी, ननद चांदनी देवी, सौतन काजल कुमारी को नामजद आरोपित बनाया गया है।

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि घटना की प्राथमिकी मृतक महिला के पिता के बयान पर दर्ज कर ली गई है। महिला के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पति की निशानदेही पर ही महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस अन्य आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.