Bhagalpur News : योगीवीर पहाड़ी पर शनिदेव स्थापना दिवस समारोह, जन्मोत्सव पर यज्ञ प्रारंभ
भागलपुर के ऐतिहासिक योगीवीर पहाड़ी पर दो दिवसीय उत्सव समारोह शुरू हुआ। अग्नि प्रज्वलन के साथ अपराजिता यज्ञ प्रारंभ आहुति देने के लिए उमड़ रही भीड़। महंत आचार्य माई जी महाराज की अगुवानी में कार्यक्रम हो रहा है।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। पीरपैंती प्रखंड के इशीपुर बाराहाट स्थित ऐतिहासिक योगीवीर पहाड़ी पर 18 भुजा वाली मां राजराजेश्वरी दुर्गा माता एवं शनिदेव सहित मां बगुलामुखी, नवग्रह देवता, बजरंगबली, दत्तात्रेय भगवान आदि देवी देवताओं का स्थापना दिवस समारोह एवं अपराजिता यज्ञ अग्नि प्रज्वलन के साथ शनिवार से प्रारंभ हो गया। शनिवार को शनि मंदिर का स्थापना दिवस जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पहाड़ी के महंत आचार्य माई जी महाराज की अगुवानी में जगह-जगह के साधु संतों की उपस्थिति में शनिदेव जी का विधिवत पूजा पाठ प्रारंभ हुआ।
मंदिर के पुजारी उमा शंकर शर्मा के अलावा अन्य वैदिक विद्वानों द्वारा शनिदेव के सरसों तेल से अखंड तेलाभिषेक व विधि विधान से पूजाआदि किया गया। जबकि शाम में श्रृंगार पूजा, महाआरती व छप्पन भोग भी लगाया गया। वही नवग्रह, बंगलामुखी, बाबा योगीवीर, बजरंगबली सहित सभी देवी देवताओं का अभिषेक व श्रृंगार पूजा किया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर पहाड़ी स्थित सभी देवी देवताओं का वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना की गयी। जिसमें दर्शन पूजन के लिए बिहार व झारखंड से दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही हैं।
शनिदेव पूजन एवं अपराजिता यज्ञ में मुख्य यजमान बासुकी यादव सपत्नीक, राजद प्रखंड अध्यक्ष रणजीत साह एवं उनकी पत्नी मुखिया प्रीति कुमारी तथा मुखिया संजय साह ने विधिवत हवन पूजन व अभिषेक पूजन किया।प हाड़ी के महंत सह पहाड़ी के संरक्षक माई जी महाराज के नेतृत्व में पंडित परसुराम बाबा, पशुपति मिश्रा, उमेश तिवारी, राकेश ओझा, मनोहर पंडित, काशी से पधारे पंडित प्रकाश झा, डॉ शंकर झा, ओम प्रकाश झा, शिवानंद, सहित अन्य जगहों से आए वैदिक विद्वानों के द्वारा अखंड अपराजिता यज्ञ करवा रहे हैं। संध्या महाआरती में पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। जबकि महाप्रसाद व विशाल भंडारा निरंतर जारी है। खिचडी का महाप्रसाद बड़ी संख्या में लोगो ने ग्रहण किया। स्थानीय जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता व कमेटी के सदस्यों के साथ स्काउट गाइड के प्रशिक्षक मुकेश आजाद के नेतृत्व में बच्चे लगे हुए थे। व्यवस्थापन में मंटू रजक सहित आयोजन कमेटी के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। माईजी महाराज ने बताया कि रविवार को माता राजराजेश्वरी माता दुर्गा का फूलो से श्रृंगार पूजन जन्मोत्सव मनाया जाएगा। अपराजिता यज्ञ का पूर्णाहुति होगा। भंडारा व महाप्रसाद आदि का वितरण किया गया।