Move to Jagran APP

बेटे की बरात में डीजे की धुन पर पिता लगा रहे थे ठुमका, फ‍िर दुल्हन पक्ष ने कुछ ऐसा कर दिया

नवगछिया के मक्खातकिया गांव की घटना कटिहार से आई थी बरात। लड़का पक्ष से नहीं था डीजे लड़की पक्ष के डीजे में घुसकर नाच रहे थे पिता-भाई समेत अन्य बराती। दूल्हन को छोड़कर लौटने लगी बरात ग्रामीणों की पहल पर लौटी।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 09:54 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 09:54 AM (IST)
बेटे की बरात में डीजे की धुन पर पिता लगा रहे थे ठुमका, फ‍िर दुल्हन पक्ष ने कुछ ऐसा कर दिया
भागलपुर के नवगछिया इलाके में बारात को लेकर हुआ विवाद।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। एक पिता को अपने बेटे की बरात में डीजे की धुन पर नाचना महंगा पड़ गया। दुल्हन पक्ष ने पिता के साथ दूल्हे के भाई और दोस्त को भी पकड़कर धुन दिया। बात इतनी बिगड़ गई कि पिता और भाई दूल्हन को छोड़कर वहां से निकल गए। पूरी बरात लौटने लगी। तब गांव वालों ने आगे आकर बेटी की दुहाई देकर पिता-भाई समेत बरात को वापस बुलाया। यह वाकया नवगछिया के मक्खातकिया गांव का है। पिटाई से हफीज, शकील और शाबीर जख्मी हुए हैं।

loksabha election banner

शादी की शहनाई के बीच गांव में मच गई अफरा-तफरी

मक्खातकिया निवासी मु. मुबारक की पुत्री की शादी कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के अजीमाबाद निवासी मु. हफीज के पुत्र मु. राजू के साथ तय हुई थी। गुरुवार को कटिहार से बरात आई। स्वागत में डीजे की धुन पर लड़की पक्ष के लोग नाच रहे थे। बरात पक्ष से डीजे का इंतजाम नहीं था। लेकिन, धुन सुन दूल्हे के पिता हफीज खुद को रोक नहीं सके। लड़की पक्ष के बीच जाकर ठुमके लगाने लगे। दूल्हे का भाई शकील भी कमर लचकाने लगा। बरात पक्ष के कई लोग डांस प्रोग्राम में कूद पड़े। लड़की पक्ष को नाचने की जगह छोड़ी पड़ गई। विवाद हो गया। युवाओं ने दूल्हे के पिता-भाई और दोस्त गोपालपुर के अभिया निवासी शाबीर को जमकर धो दिया। शादी की शहनाई के बीच गांव में अफरा-तफरी मच गई। नाराज पिता-भाई और दोस्त गाड़ी में बैठकर निकल गए। उनके पीछे बरात गाड़ी भी चल पड़ी। लड़की के घरवाले और गांव के बुजुर्गों ने आगे बढ़कर सभी को रोका। आरजू-विनती कर वापस लाए। विवाह संपन्न होने के बाद दूल्हे के साथ दुल्हन की विदाई हुई।

कुख्यात चंदन टाइगर गिरफ्तार

हत्या, डकैती, रंगदारी, पुलिस से मुठभेड़, लूट, हत्या का प्रयास, आर्म्‍स एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों में वांछित कुख्यात आरोपित इंगलिश निवासी चंदन यादव उर्फ चंदन टाइगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सबौर थानेदार सुनील कुमार झा ने बताया कि चंदन लंबे समय से विभिन्न थाना के आधा दर्जन से अधिक मामलों में फरार चल रहा था। थाना क्षेत्र के घोषपुर मंदिर के पास से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को देख भागने लगा था। लेकिन सघन घेराबंदी के कारण भाग नहीं सका। एक बाइक भी जब्त की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.