Move to Jagran APP

मीनू सोरेन ने जेवलिन में जीता राष्ट्रीय सिल्वर पदक, वुशू में भागलपुर को तीन रजत व एक कांस्य पदक

भागलपुर की मीनू सोरेन ने एक बार जैवलिन थ्रो की बालिका अंडर 20 वर्ग में सिल्वर पदक जीता। भागलपुर वुशू खिलाडिय़ों ने बिहार राज्य वुशू प्रतियोगिता में तीन रजत पदक व एक कास्य पदक प्राप्त किया है। विजेता खिलाडि़यों को सभी ने बधाई दी है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2021 10:49 AM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 10:49 AM (IST)
मीनू सोरेन ने जेवलिन में जीता राष्ट्रीय सिल्वर पदक, वुशू में भागलपुर को तीन रजत व एक कांस्य पदक
भागलपुर की मीनू सोरेन, जिन्‍होंने बेहतर प्रदर्शन किया है।

जागरण, संवाददाता, भागलपुर। असम गुवाहाटी में आयोजित 36वी जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भागलपुर की मीनू सोरेन ने एक बार जैवलिन थ्रो की बालिका अंडर 20 वर्ग में सिल्वर पदक जीतकर बिहार का नाम पूरे राष्ट्र में रोशन की। एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 10 फरवरी तक होगी। इस मौके पर मीनू सोरेन को निदेशक छात्र एवं युवा कल्याण डॉ संजय कुमार सिन्हा, एवं विभाग के सभी वरीय पदाधिकारी ने मीनू को बधाई दी। इसके लिए प्रशिक्षक राजीव लोचन बिहार एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष, सचिव, व सभी सदस्य गण को बेहतर सहयोग  के लिए धन्यवाद व्यक्त  किया है। एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य  डॉक्टर सुभाष कुमार झा का इसमें बहुत ही विशेष योगदान रहा है।  जिला एथलेटिक संघ के सचिव अध्यक्ष प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य डॉ सुभाष कुमार झा वार्डन पूनम झा जिला खेल पदाधिकारी, राज्य संघ के सचिव जनाब लियाकत अली खान ने मीनू को बधाई दी।

loksabha election banner

वुशू प्रतियोगिता में भागलपुर को तीन रजत एक कांस्य पदक

भागलपुर वुशू खिलाडिय़ों ने बिहार राज्य वुशू प्रतियोगिता में तीन रजत पदक व एक कास्य पदक प्राप्त किया है। भागलपुर वुशू संघ के महासचिव राजेश कुमार साह ने बताया कि 7 फरबरी 2021 को बिहार वुशू अकादमी गोबरसाही मुजफ्फरपुर में सीनियर बिहार राज्य वुशू प्रतियोगिता आयोजित हुई। ये सारे खिलाड़ी शांशोऊ फाइट इवेंट में भाग लिया। इन सभी खिलाडिय़ों के बेहतर प्रदर्शन पर संघ के अध्यक्ष सय्यद शाह हसन मानी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ पवन पोद्दार, उपाध्यक्ष डॉ तपन घोष, राम गोविन्द साह, डॉ मुकेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार, संयुक्त सचिव राजीव रंजन, शैलेश कुमार, सदस्य एजाज अहमद, विक्रम सिंह, कुमार प्रशांत आदि ने बधाई दी।

भागलपुर जिला कि टीम  का परिणाम

1.कुमारी हनी..52 किलो वर्ग.. रजत पदक इंडोर बैडमिंटन हॉल

2. निलांचली शुक्ला..75 किलो वर्ग.. रजत पदक.. इंडोर बैडमिंटन हॉल

3.सौरभ कुमार..60 किलो वर्ग... रजत पदक कम्बइंड बैडमिंटन क्लब,

4. गौरव कुमार सिंह..70 किलो वर्ग..रजत पदक . लाजपत पार्क क्लब,


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.