अयोध्या में राम मंदिर निर्माण : स्व: प्रेरणा से लोग आ रहे आगे, मंदिर निर्माण के लिए दे रहे रुपये
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया जा रहा है। भागलपुर में लगातार इसके लिए संपर्क चलाया जा रहा है। आरएसएस की अगुवाई में यह कार्यक्रम चल रहा है। प्रत्येक घरों में संपर्क हो रहे हैं।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य लगातार धन संग्रह किया जा रहा है। इसी क्रम में लालूचक अंगारी के मिश्रा टोला निवासी प्रो जुगल किशोर मिश्रा ने एक लाख रुपये श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को दिया। उन्होंने कहा कि वे भाग्यशाली हैं, जो राम मंदिर निर्माण होते हुए देख रहे हैं। आज उनका मनोरथ पूर्ण हुआ। रूपा मिश्रा ने भी पेंशन की राशि मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को दी। उन्होंने 11 हजार रुपये दिए।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के भागलपुर विभाग संपर्क प्रमुख राकेश सिन्हा, सत्यनारायण, शरद वाजपेयी, चंद्रशेखर प्रसाद, प्राणिक वाजपेयी, सानन मिश्रा, केशव आदि उपस्थित थे। ईश्वरनगर में सुनील सिंह, सरोज वर्मा, गोपी कृष्ण वर्मा, प्राणिक वाजपेयी और प्यारे हिंद भी लगातार धन संग्रह कर रहे हैं। इस बीच इंद्रजीत कुमार ने भी विहिप नेता राकेश सिन्हा, कृष्ण कुमार खेतान और त्रिपुरारी तिवारी को राम मंदिर निर्माण के लिए राशि दी।
वहीं, श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण संपर्क टोली ने पीरपैंती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघचालक सुनील कटारुका, भागलपुर जिला कार्यवाह निर्भय कुमार चौधरी, खंड अभियान टोली के अभियान प्रमुख वीरेन्द्र पाण्डेय, जिला समाजिक सद्भाव प्रमुख संतोष वर्णवाल, किसान कार्य प्रमुख रविंद्र एवं खंड कार्यवाह विभाष ठाकुर ने घर-घर जाकर अभियान चलाया। पीरपैंती के विधायक ई ललन पासवान ने भी मंदिर निर्माण के लिए राशि दी। यहां बता दें कि जिले में धन संग्रह का कार्यक्रम पिछले माह चल रहा है। धन संग्रह कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक प्रो डॉ राणा प्रताप सिंह कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में संपर्क किया जा रहा है। हर घर से लोग राशि दे रहे हैं। लोगों को सीधे बैंक खाते में भी रुपया भेजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान में आरएसएस, विहिप, बजरंग दल, भाजपा, विद्या भारती, अभाविप, दुर्गा वाहिनी, राष्ट्र सेविका समिति, मजदूर संघ, भारत विकास परिषद, अधिवक्ता परिषद, चिति, प्रज्ञा प्रवाह आदि के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। अभियान में लगातार निर्भय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, संतोष कुमार, डॉ प्रीति शेखर, श्वेता सिंह, डॉ मृणाल शेखर, पवन गुप्त, उत्तम कुमार, प्रभुदयाल, पारस शर्मा, संदीप, रवि शंकर, अनंत कुमार सिन्हा आदि सक्रिय में लगे हुए हैं।