Bhagalpur News: धरातल पर उतरेंगी नौ हजार करोड़ की विकास योजनाएं, गंगा पर फोरलेन पुल का काम जल्द होगा शुरू
भागलपुर में गंगा पर फोरलेन पुल मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन सड़क सहित कई सड़कों और पुलों का काम जल्द शुरू हो जाएगा। कुल मिलाकर नौ हजार करोड की योजना से काम होना है। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। इस वर्ष भागलपुर में नौ हजार करोड़ की विकास योजनाएं धरातल पर उतरेंगी। गंगा पर फोरलेन पुल, मुंगेर-मिर्जाचौकीफोरलेन सड़क सहित कई अन्य सड़कों और पुलों का निर्माण शुरू होगा। एक हजार करोड़ से बनने वाले विक्रमशिला सेतु के समानांतर पुल का निर्माण जून-जुलाई में शुरू होगा। पुल निर्माण की ठेका एलएंडटी को मिला है। 4.455 किलोमीटर लंबे इस पुल का निर्माण बरारी में शमशान घाट की ओर विक्रमशिला सेतु से 50 मीटर की दूरी पर होना है। 68 पाए वाले इस पुल पर दोनों ओर फुटपाथ बनेगा। गंगा नदी पर 120 मीटर का स्लैब बनना है। भागलपुर की ओर 987 और नवगछिया की ओर 875 मीटर पुल का पहुंच पथ बनेगा। चार साल पुल निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुंगेर-मिर्जाचौकी के बीच 125 किलोमीटर फोरलेन सड़क बनेगी। इसपर 55 सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। चार चरणों में सड़क का निर्माण होना है। सड़क निर्माण के लिए मुंगेर और भागलपुर में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। भू-अर्जन में 1800 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दो एजेंसियों को सड़क बनाने की जिम्मेदारी मिली है। ग्रीन एरिया में बनने वाली सड़क के 800 मीटर तक कोई आबादी नहीं होगी। दो जगहों में टोल प्लाजा बनेगा। जून में निर्माण शुरू होना है। दो साल में निर्माण पूरा करना है। वहीं मुंगेर-मिर्जाचौकी एनएच-80 का भी निर्माण होना है। सड़क दस मीटर चौड़ी की जाएगी। जीरोमाइल से मिर्जाचौकी तक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) एनएच विभाग ने सड़क एवं परिवहन मंत्रालय भेज दी गई है। 971 करोड़ की लागत से मुंगेर से मिर्जाचौकी के बीच 98 किलोमीटर एनएच-80 का निर्माण दो चरणों में होगा।
प्रथम चरण में जीरोमाइल से मिर्जाचौकी और दूसरे चरण में मुंगेर से नाथनगर ,बाइपास मोड़ के बीच सड़क बननी है।
पीसीसी सड़क बनेगी। मसाढ़ू पुल का भी निर्माण होना है। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ का निर्माण होगा। घोघा और कहलगांव में गोलंबर बनेगा। एक सौ से अधिक कलभर्ट का निर्माण होगा।
यही नहीं अलीगंज से भलजोर के बीच 59 किलोमीटर एनएच-133ई फोरलेन बनना है। का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंत्रालय को जल्द सौपने की विभाग तैयारी में है। मंत्रालय की स्वीकृति मिलते ही
टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस सड़क के नवनिर्माण के लिए मंत्रालय से 693 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। दो हजार करोड़ से अधिक राशि इस सड़क के निर्माण में खर्च होने का अनुमान है। सड़क इपीसी (इंजीनियङ्क्षरग प्रोक्यूरेंट कंस्ट्रक्शन) मोड में बनेगी। ढाकामोड़ के पास रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) व श्याम बाजार के पास पुराने पुल तोड़कर नए पुल के अलावा 40 पुलिया, कलवर्ट का निर्माण होगा।
पर्यावरण के ²ष्टिकोण से सड़क के दोनों ओर पौधारोपण होगा। सड़क के दोनों ओर एक मीटर चौड़ा फुटपाथ बनेगा।