Move to Jagran APP

पहली पत्‍नी प्रेमी के साथ फरार; दूसरी ने घोंपा चाकू, पुलिस के सामने पति ने गाए KL Saigal के गीत

Crack in love नौ फरवरी 2021 को सो रहे सुजीत पर उसकी पत्‍नी ने चाकू और लोहे की सरिया से प्रहार कर जान लेने का प्रयास किया। तीन लोगों के साथ उसकी पत्नी उसे मारने पहुंची थी। गंभीर स्थिति में पति सुजीत ने पुलिस के सामने बयान दिया है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 11:16 AM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 09:40 AM (IST)
पहली पत्‍नी प्रेमी के साथ फरार; दूसरी ने घोंपा चाकू, पुलिस के सामने पति ने गाए KL Saigal के गीत
प्रेम में हुआ दरार। पत्‍नी ने पति को छोड़ा।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। 'जब दिल ही टूट गया, हम जी के क्या करेंगे, उलफ़त का दिया हमने, इस दिल में जलाया था,  उम्मीद के फूलों से, इस घर को सजाया था।' यह दर्द एक पति का है। केएल सैगल के गाये इस फ‍िल्‍मी गीत को एक पति ने पुलिस के सामने गुनगुनाया। पति ने कहा मेरी पहली पत्‍नी अपने प्रेमी साथ फरार हो गई। दूसरी पत्‍नी ने अपने दोस्‍तों के साथ मिलकर मुझे मारने की कोशिश की। इसलिए अब हम जीकर क्‍या करेंगे। जहां एक ओर वैलेंटाइन सप्‍ताह चल रहा है। आज प्रॉमिस डे है। साथ-साथ जीने और मरने का वादा लेने का दिन है। इस दिन एक पति के साथ उनकी पत्‍नी ने कुछ ऐसा किया कि मानवता भी शर्मसार हो गई।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, औद्यौगिक थाना क्षेत्र के रानी तालाब निवासी सुजीत मंडल को पहली पत्‍नी सोनी दगा दे चली गई। दूसरी पुष्पा ने अपने तीन साथियों संग जान लेने का प्रयास किया। सुजीत जब सोया हुआ था तभी पुष्पा अपने तीन साथियों के साथ उसके कमरे में प्रवेश की। सोए हालत में उसे साथियों की मदद से काबू किया फिर सिर पर चाकू और लोहे के सरिया से वार कर लहूलुहान कर दिया। उसे मरा समझ कर साथियों संग पुष्पा भाग निकली। संयोग था कि लहूलुहान सुजीत अचेत हो गया था। होश में आते ही उसके चिल्लाने की आवाज पर घर वाले जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया है। सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने उसे शल्य चिकित्सा कर वार्ड में भर्ती कर दिया है। वह जीवन-मरण से जूझ रहा है। सुजीत का बुधवार की देर शाम बरारी कैंप थाने के अवर निरीक्षक शशि भूषण प्रसाद ने बयान दर्ज किया। उसने अपने बयान में पहली पत्नी के दगा दे दूसरी शादी कर लेने और दूसरी पत्नी की बेवफाई की दास्तां सुना रो पड़ा। सुजीत का कहना है हम जी कर क्या करें जब दिल ही टूट गया।

2000 में की थी सुजीत ने सोनी देवी से पहली शादी

सुजीत ने अपने बयान में स्वीकार किया है कि उसने दो शादी की। वर्ष 2000 में उसकी पहली शादी सोनी देवी से हुई थी। उससे एक भी बाल-बच्चा नहीं हुआ था। वह उसे छोड़ कर खुद चली गई। किसी दूसरे जगह शादी कर ली थी। उसके बाद उसने वर्ष 2017 में दूसरी शादी परवत्ता के राघोपुर में पुष्पा देवी से की थी। पुष्पा पहले से शादीशुदा थी। पहले वाले घर से उसे एक लड़की भी थी। पुष्पा से शादी बाद दो छोटे-छोटे लड़के हुए हैं। सुजीत का कहना है कि पुष्पा उससे बराबर झगड़ा करने लगी थी। उसकी दोस्ती दूसरे लोगों से थी। उनलोगों के साथ ही आवाजाही करने लगी थी। मना करने पर वह मंगलवार की देर रात जब खाना खाने के बाद सो गया तब उसका कत्ल करने का प्रयास किया गया। सोए हालत में अपने तीन लोगों के सहयोग से पुष्पा ने वह हरकत की जिसकी कल्पना तक नहीं थी। उनके सहयोग से सोए हालत में हाथ-पांव ओर मुंह दबा कर सिर पर चाकू और लोहे के सरिया से प्रहार कर जान लेने की कोशिश की गई। सुजीत का कहना है कि उसे मरा समझ कर ही हमलावर उसे छोड़ भाग निकले। उसके फर्द बयान पर दूसरे पत्नी पुष्पा समेत तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

पति के कत्ल की कोशिश करने वाली पुष्पा गिरफ्तार

औद्यौगिक थाना क्षेत्र के रानी तालाब निवासी सुजीत मंडल के कत्ल का प्रयास करने वाली पत्नी पुष्पा देवी गुरुवार गिरफ्तार कर ली गई। औद्यौगिक थानाध्यक्ष राज रतन ने उसे पति पर तीन लोगों के साथ मंगलवार की देर रात जान लेने का प्रयास करने मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सुजीत जब सोया हुआ था तभी पुष्पा अपने तीन साथियों के साथ उसके कमरे में प्रवेश किया था। सोए हालत में उसे साथियों की मदद से काबू किया फिर सिर पर चाकू और लोहे के सरिया से वार कर लहूलुहान कर दिया। उसे मरा समझ कर साथियों संग पुष्पा भाग निकली थी। संयोग था कि लहूलुहान सुजीत अचेत हो गया था। होश में आते ही उसके चिल्लाने की आवाज पर घर वाले जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया था। सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने उसे शल्य चिकित्सा कर वार्ड में भर्ती कर दिया है। वह जीवन-मरण से जूझ रहा है। सुजीत का बुधवार की देर शाम बरारी कैंप थाने के अवर निरीक्षक शशि भूषण प्रसाद ने बयान दर्ज किया था। उसके बयान के आधार पर उसकी दूसरी पत्नी पुष्पा देवी समेत तीन लोग नामजद किए गए थे। उनमें से पुष्पा की गिरफ्तारी गुरुवार की शाम हो गई। महिला पुलिस की अभिरक्षा में उससे पूछताछ कर घटना में उसकी संलिप्तता सत्यापित की गई तब उसे गिरफ्तार किया गया। उसे पुलिस शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजेगी। सुजीत ने वर्ष 2000 में पहली शादी सोनी देवी से की थी। वह उसे छोड़ कर दूसरे से शादी कर ली थी। पहली पत्नी के दगा दे दूसरी शादी कर लेने से 2017 में सुजीत ने पुष्पा देवी से दूसरी शादी कर ली थी। सुजीत की पहली पत्नी दगा दे गई और दूसरी पत्नी पुष्पा बेवफा निकली और अपने तीन परिचित दोस्तों की मदद से उसकी जान लेने की कोशिश की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.