Bhagalpur Crime : अपराधियों का घिनौना खेल, महिला की इज्जत लूटी, फिर मारी गोली
Bhagalpur Crime धार्मिक नगरी सुल्तानगंज में बदमाशों ने एक महिला की पहले इज्जत लूटी फिर गोल मार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए उक्त अज्ञात महिला के शव को बदमाशों ने सड़क किनारे फेंक दिया।
जागरण संवाददाता, भागलपुर । Bhagalpur Crime राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुबे की कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा बायान दिया है। वे अपराधियों के बढ़ते हौसले को लेकर बेहद चिंतित है। उनके लगातार बयान के बावजूद स्थानीय पुलिस पर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने का कोई अक्ल नहीं दिख रहा है। यहीं कारण की अपराधियों ने भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में एक महिला की इज्जत को तार तार किया फिर गोली मार कर हत्या कर दी। अपराधियों के बढ़ते हौसले का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने महिला के शव को सड़क किनारे फेंक दिया। हालांकि शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है।
यह घटना कस्टिकरी व करहरिया मुख्य मार्ग में ऊंचागांव एवं कस्टिकरी के बीच बनझोलीया के समीप घटित हुई है। शुक्रवार सुबह 35 वर्षीय अज्ञात महिला की कनपटी में गोली मारकर हत्या की गई। शव सड़क किनारे पड़ा स्थानीय लोगों ने देखा। इसकी सूचना बाथ पुलिस को दिया गया। सूचना पर पहुंची बाथ पुलिस ने 9: 30 बजे सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंचा। शव की पहचान को लेकर बाहर थाना परिसर में रखा गया है।क्षेत्रीय लोग आकर देख-देखकर वापस लौट रहे है।अब तक मृतक महिला की पहचान नही हो पाई है। 10:45 बजे सर्किल इंस्पेक्टर रतन लाल ठाकुर भी थाना पहुंच थानाध्यक्ष से मृतक महिला संबंधित पूछताछ की।
स्थानीय लोगों की माने तो बनझोलिया से बंशीपुर मालतेघरा की ओर निकली सड़क की मोड़ पर तीन-चार की संख्या में हत्यारा जुटकर पहले पुआल व वृक्ष घेरा की लकड़ी को जलाकर आग को तापकर महिला के आने का इंतजार किया है।और महिला को लेकर आने के बाद पहले हत्यारों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की अशंका जता रहे हैं। इसके बाद तीन बटिया रास्ता के बीचोंबीच सड़क में महिला के कनपटी में हथियार सटाकर गोली मारकर हत्या कर सामने सड़क किनारे फेंक कर हत्यारा के भाग जाने की बात कही जा रही है।लोगों का अंदाजा है कि महिला कि अल सुबह दो से साढ़े तीन बजे के बीच हत्या की गई है। समाचार लिखे जाने तक मृतक अज्ञात महिला की पहचान नही हो पाई है।
मृतक महिला सूगापंखी कलर व सफेद बॉडर की कुर्ती, स्लेटी कलर का पाजामा, ब्लू व सफेद चेक में लौंग स्वेटर, नाक में नथुनी, पैर में पायल एवं हाथ अंगुठी पहनी हुई है।थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि आंख व कनपटी में दो गोली मारकर महिला की हत्या की गई है।
मालूम हो कि डेढ़ वर्ष पूर्व इस महिला के घटना स्थल से 200 मीटर दूर किसान पंजिकार की गोली मारकर हत्या कर शव फेंका बरामद हुई थी।