जहांगीपुर बैसी में ग्रामीणों ने कटाव निरोधी काम को रोका
रंगरा चौक ओपी क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी में ग्रामीणों ने कटाव निरोधी कार्य को शुक्रवार को रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जहां पर कोसी नदी का कटाव नहीं हो रहा हैं वहीं पर कटाव निरोधी कार्य किया जा रहा हैं।
भागलपुर। रंगरा चौक ओपी क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी में ग्रामीणों ने कटाव निरोधी कार्य को शुक्रवार को रोक दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जहां पर कोसी नदी का कटाव नहीं हो रहा हैं वहीं पर कटाव निरोधी कार्य किया जा रहा हैं। जबकि कोसी नदी का कटाव गांव के बिल्कूल समीप हैं।
कई लोगों का घर कटाव के मुहाने पर हैं। मु. शमशेर, नियाज अख्तर, मु. वाजिद, मु. रईस, मु. रियाजुल, मु. सिराज, मु. गफ्फार, मुर्सीद, मु. जलाल, मु. वजीर सहित सौ घर कटाव के मुहाने पर है। कटाव काफी तेजी से हो रहा हैं। शीघ्र ही कटाव निरोधी काम नहीं हुआ तो पूरा गांव नदी में समा जायेगा। सैंकड़ों एकड़ भूमि का हो चुका है कटाव
कोसी नदी सैकड़ों एकड़ खेती योग्य जमीन काटकर लोगों को कंगाल बना दिया। जो लोग खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। वे अब दिल्ली पंजाब में जाकर कमाने को विवश हैं। कोसी नदी काटते काटते गांव के बिल्कूल समीप आ गई। अब घर ही कटना बांकी हैं। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार दिया। एसडीओ स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। स्थल पर से ही जलसंसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता को फोन कर वहां की स्थिति से अवगत करवाया। वरीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर लिया जायजा
रविवार को जलसंसाधन विभाग के सहायक अभियंता महेंद्र साहू इंजीनिरयर के साथ स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। सहायक अभियंता ने कोसी नदी से गांव की दूरी की नापी किया। कटाव स्थल से भी गांव की दूरी को नापा गया। ज्ञातव्य हो कि जहांगीरपुर बैसी में चार करोड़ रूपये की लागत से कटाव निरोधी कार्य हो रहा हैं। कटाव निरोधी कार्य के तहत कब्रिस्तान के पास परक्युपाइन का काम हो रहा हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कटाव रोकने का कार्य गांव के सामने होना चाहिए। जबकि यह कार्य कब्रिस्तान के पास हो रहा हैं। भीषण कटाव हो रहा हैं। जब गांव ही नहीं बचेगा तो कटाव रोधी कार्य से क्या फायदा होगा।