भागलपुर नगर निगम: 30 जून तक जमा करें होल्डिंग टैक्स, आपको मिलेगी बड़ी राहत, जानिए
भागलपुर नगर निगम ऑनलाइन टैक्स भुगतान की कोई सुविधा नहीं है। अब तक दुरुस्त तक नहीं किया गया है। निगम के कर शाखा को टैक्स भुगतान के लिए करीब 51 पाउश मशीन उपलब्ध कराया गया था। 45 पाउश मशीन खराब पड़े हैं।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। नगर निगम ने होल्डिंग टैक्स जमा करने वालों को पांच फीसद की छूट दी है। 30 जून तक अगर कोई होल्डिंग टैक्स जमा करना चाहेंगे तो उन्हें वर्तमान वित्तीय वर्ष के टैक्स में छूट मिलेगी। यह योजना 6 अप्रैल से लागू हुई है। जो निर्धारित समय सीमा में समाप्त हो जाएगी। लोग अपनी सुविधा के अनुसार नगर निगम कार्यालय में भी आकर टैक्स का भुगतान कर सकते हैं।
टैक्स वसूली में कोरोना का पड़ा असर
नगर निगम टैक्स वसूली में फिसड्डी रहा है। गत वर्ष लॉकडाउन के कारण करीब 23 करोड़ के लक्ष्य में 8.50 करोड़ का ही वसूली कर पाया था। इस बार भी कोरोना संक्रमण के दौर में निगम के होल्डिंग टैक्स पर भी असर पड़ा है। अप्रैल में 2 करोड रुपए वसूली का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन अब तक एक करोड़ के आंकड़े को पार कर पाया है।
तहसीलदार को देख भाग रहे लोग
नगर निगम का तहसीलदार जब लोगों के घरों पर टैक्स मांगने के लिए पहुंचते हैं तो उन्हें संशय की भावना से देखा जाता है। जहां पहले घरों में आदर सम्मान के साथ बैठा कर टैक्स का भुगतान किया करते थे। कोरोना संक्रमण के कारण अब उन्हें दहलीज पर ही खड़ा रखा जाता है।
ऑनलाइन भुगतान की भी समस्या
नगर निगम के पास ऑनलाइन टैक्स भुगतान की कोई सुविधा नहीं है। इस व्यवस्था को अब तक दुरुस्त तक नहीं किया गया है। निगम के कर शाखा को टैक्स भुगतान के लिए करीब 51 पाउश मशीन उपलब्ध कराया गया था। जिसमें से करीब 45 पाउश मशीन खराब पड़े हैं। इस मशीन को अब तक ठीक नहीं कराया गया है। इसके कारण लोग डेबिट कार्ड से भुगतान तक नहीं कर पा रहे हैं।
प्रभारी नगर आयुक्त प्रफुल्ल चंद यादव ने बताया कि टैक्स वसूली में कहीं कोई परेशानी नहीं है। तो सरदारों का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। खराब मशीन को ठीक कराया जाएगा।