Move to Jagran APP

Bhagalpur Election Result 2019: मोदी लहर में जदयू प्रत्याशी अजय मंडल की ऐतिहासिक जीत

Bhagalpur Election Result 2019 जदूय प्रत्याशी अजय मंडल ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को दो लाख 76 हजार 725 वोट से पराजित किया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 02:18 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 09:56 PM (IST)
Bhagalpur Election Result 2019: मोदी लहर में जदयू प्रत्याशी अजय मंडल की ऐतिहासिक जीत
Bhagalpur Election Result 2019: मोदी लहर में जदयू प्रत्याशी अजय मंडल की ऐतिहासिक जीत

भागलपुर [जेएनएन]। Bhagalpur Election Result 2019: भागलपुर लोकसभा सीट से एनडीए को दस साल बाद जीत मिली। जदूय प्रत्याशी अजय मंडल ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को दो लाख 76 हजार 725 वोट से पराजित किया। अजय मंडल को 6,16,724 वोट मिले तो बुलो मंडल को महज 3,39,999 वोटों से संतोष करना पड़ा।

loksabha election banner

मतगणना गुरुवार की सुबह 9.30 पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलेटों की गिनती हुई। इसके बाद सभी छह विधानसभा क्षेत्रों भागलपुर, कहलगांव, बिहपुर, गोपालपुर, पीरपैंती और नाथनगर क्षेत्रों के वोटों की गिनती एक साथ शुरू हुई। शुरुआत से ही जदयू प्रत्याशी अजय मंडल आगे रहे।

दरअसल, 2014 में भाजपा प्रत्याशी शहनवाज हुसैन को नौ हजार वोट से राजद प्रत्याशी बुलो मंडल ने हराया था। 2019 में यह सीट जदयू के खाते में चली गई। एनडीए ने नाथनगर विधायक को सांसद का प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा। जदयू और राजद प्रत्याशी एक ही समुदाय से आने के कारण मतदान के बाद लग रहा था कि दोनों में मुकाबला कड़ा होगा। पर, गुरुवार को हुई मतगणना में अजय मंडल ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखा। इस बार भी राजद से कोई विशेष चुनौती नही मिली। अजय मंडल को पीएम और सीएम लहर का सीधा लाभ मिला।

कांग्रेस के विस क्षेत्र में हर राउंड में बढ़त

भागलपुर के छह लोकसभा सीट पर दो कांग्रेस और दो राजद का कब्जा है। ऐसे में एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल को कहलगांव, भागलपुर, पीरपैंती और बिहपुर विधानसभा क्षेत्रों से हर राउंड में बढ़त मिली। हर राउंड में दोगुने मत हासिल हुए।

नाथनगर विधानसभा में तीन राउंड में बुलो से पीछे रहे अजय

पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे जदयू के अजय मंडल ऐसे तो सभी विधानसभा क्षेत्र में लीड लिया है, लेकिन वे नाथनगर विधानसभा में तीन राउंड में राजद के बुलो मंडल से पीछे रह गए। सातवें राउंड में बुलो मंडल को 4954 मत मिले, जबकि अजय मंडल को 3184 मत मिले। आठवें राउंड में बुलो मंडल को 5917 मत मिले और अजय मंडल को मात्र 803 ही मत मिले। 14वें राउंड में बुलो मंडल को 5704 और अजय मंडल को मात्र 2375 मत मिले। इसके बाद अजय मंडल पीछे मुड़कर नहीं देखा और बुलो मंडल पर लगातार बढ़त बनाते रहे। अजय मंडल को नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख पांच हजार 744 मत मिले, जबकि बुलो मंडल को 69282 मत मिले। नाथनगर में अजय ने बुलो पर 36462 मतों की बढ़त बनाई। मालूम हो अजय मंडल नाथनगर विधानसभा से ही विधायक हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में ही अजय मंडल का घर भी है। इस विधानसभा में अजय मंडल को जाति का भी मत भरपूर मिला, जो पिछली लोकसभा चुनाव में बुलो मंडल के साथ था।

नोटा का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके सात प्रत्याशी

चुनाव में कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से जदयू के अजय मंडल और राजद के शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को छोड़कर मु. आशिक इब्राहिमी, दीपक कुमार, सत्येन्द्र कुमार, सुशील कुमार दास, अभिषेक प्रियदर्शी, नुरुल्लाह, सुनील कुमार प्रत्याशियों का वोट नोटा के पास भी नहीं रहा। 31528 हजार वोटरों ने नोटा को चुना।

इन्हें मिले मत

-मु. आशिक इब्राहिमी-9489

-दीपक कुमार-7380

-सत्येंद्र कुमार-7270

-सुशील कुमार दास-4722

-अभिषेक प्रियदर्शी-5533

-नुरुल्लाह-9615

-सुनील कुमार-7839

- नोटा - 31528

चुनावी दंगल में 80 हजार से अधिक नए वोटरों ने नरेंद्र मोदी और राष्ट्रवाद में दिखाई आस्था

नए वोटरों ने अजय मंडल के सिर जीत का सेहरा बांध दिया। इस बार चुनावी दंगल में 80 हजार से अधिक नए वोटरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रवाद में आस्था दिखाई। इन लोगों ने तमाम इलाकाई और जातिगत समीकरण से परे हटकर भागलपुर में राजग को ऐतिहासिक जीत दिलाई। अजय मंडल दो लाख हजार 76 हजार 725 मतों विजयी हुए। इस विजय में 90 हजार नए वोटरों का सहयोग रहा। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भागलपुर से कुल 16,85 339 मतदाता थे। 2019 में बढ़कर इनकी संख्या 18,11,980 हो गया। इस तरह भागलपुर को 1,26 441 नए वोटर मिले। 2014 में 57.6 फीसद मतदान हुआ था। 9,74,187 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार 58.2 फीसद मतदान हुआ। तकरीबन 10,54,572 वोट पड़े। इस प्रकार 80,385 नए लोगों ने वोट डाला। इनमें से अधिकतर युवा थे। जिन्होंने मोदी, राष्ट्रवाद और विकास तरजीह दी।

बुलो के परंपरागत वोट ने दिया दगा

महागठबंधन के प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल जिस समीकरण के साथ चुनावी मैदान में थे। वोटरों ने उनका पूरा साथ नहीं दिया। नतीजा, उन्हें हर विधानसभा में मुहकी खानी पड़ी। यदि 2014 के आंकड़े के अनुसार उनके गृह क्षेत्र बिहपुर विधान सभा 62,876 मत मिले थे। इस बार उन्हें 53,377 ही वोट मिले। इनकी पत्नी वर्षा रानी इसी विधानसभा से विधायक भी है। गोपालपुर विधानसभा में 43,867 वोट मिला बीते चुनाव में 54,935 मिला था। पीरपैती में इस बार 57,495 वोट मिला। पिछले चुनाव में 64,032 मत मिला था। कहलगांव में 58,516 मत मिला जबकि इस विधानसभा में इन्हें 62,029 वोट मिला था। भागलपुर विधानसभा में इस बार 57,462 मत मिला। पिछले चुनाव में यहां की जनता ने इन्हें महज 46,926 ही वोट दिया था। नाथनगर विधानसभा में 69,282 मिला। बीते चुनाव में 76,821 वोट मिला था। इस बार बुलो मंडल को 33,9,999 ही मत मिला। बीते चुनाव में 36,7,623 मत पाकर भाजपा के शाहनवाज हुसैन को पटखनी दी थी।

पीरपैती और कहलगांव ने अजय का दिया साथ

राजग के प्रत्याशी अजय मंडल का इस बार कहलगांव और पीरपैती विधानसभा के वोटरों ने जमकर साथ दिया। पीरपैती विधानसभा में 1,18,647 वोट मिला। कहलगांव में 1,24,022, गोपालपुर में 98, 688, बिहपुर 76,611, भागलपुर में 93,012 व नाथनगर में 1,057,44 वोट मिला। हालांकि इस बार बीते वर्ष की तुलना एक फीसद ज्यादा मतदान हुआ था। उसका फायदा भी अजय मंडल को मिल गया। अजय ने जब एक बार बढ़त बनाई तो उसके बाद हर विधानसभा में उन्हें बढ़त मिलती गई। इतने मत मिलने से यह साफ हो गया। उन्होंने बुलो के समीकरण में सेंध लगा दी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.